Home Latest News & Updates रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा: हाई टेंशन लाइन की चपेट में आया ताजिया, 3 की मौत और 10 झुलसे

रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा: हाई टेंशन लाइन की चपेट में आया ताजिया, 3 की मौत और 10 झुलसे

by Sanjay Kumar Srivastava 26 June 2026, 8:51 PM IST (Updated 27 June 2026, 10:32 AM IST)
26 June 2026, 8:51 PM IST (Updated 27 June 2026, 10:32 AM IST)
रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा: हाई टेंशन लाइन की चपेट में आया ताजिया, 3 की मौत और 10 झुलसे

Muharram: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में मुहर्रम जुलूस के दौरान भीषण हादसा हो गया. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. घटना होते ही लोग इधर-उधर भागने लगे. मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक ताजिया के हाई टेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आने से तीन लोगों की मौत हो गई और 10 झुलस गए. पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना गुरुवार देर रात पिपलोदा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हतनारा गांव में हुई.

एक कर्मचारी सस्पेंड, दो बर्खास्त

घटना का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए बिजली वितरण कंपनी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में अपने एक कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया और दो मजदूरों को नौकरी से निकाल दिया. अधिकारियों ने बताया कि हतनारा में मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक ताजिया ले जाया जा रहा था, तभी गुरुवार रात करीब 11:15 बजे वह हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे करंट फैल गया और उसे ले जा रहे कई लोग झुलस गए. पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने कहा कि इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई.

मेवाती मोहल्ला से गुजरते समय हुआ हादसा

उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान राशिद खान (32), अरबाज (25) और सड्डू (40) के रूप में की गई है. शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद उनके शव परिजनों को सौंप दिए गए. उन्होंने बताया कि इस घटना में घायल हुए दस लोगों को रतलाम मेडिकल कॉलेज, ज़िला अस्पताल और प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब जुलूस मेवाती मोहल्ला से गुज़र रहा था, तो ताज़िया बिजली की तार के संपर्क में आ गया. इसे ले जा रहे लोगों को बिजली का झटका लगा और वे ज़मीन पर गिर पड़े. उनके संपर्क में आने से आस-पास मौजूद अन्य लोग भी प्रभावित हुए.

अधिकारियों ने जाना घायलों का हाल

रतलाम मेडिकल कॉलेज के अधिकारी डॉ. रवींद्र सोलंकी ने बताया कि संस्थान से जुड़े अस्पताल में लाए गए घायलों में से तीन की मौत हो गई. घटना के बाद ज़िला मजिस्ट्रेट मिशा सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज का दौरा किया और घायलों की सेहत के बारे में जानकारी ली. अधिकारियों ने बताया कि तीन घायल अभी भी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं और वे सभी खतरे से बाहर हैं. अधिकारियों के अनुसार, मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने घटना के संबंध में अनुशासनात्मक कार्रवाई की और ड्यूटी में कथित लापरवाही के लिए घनश्याम गिर नाम के एक कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया. उन्होंने बताया कि बिजली कंपनी ने इस मामले में दो कर्मचारियों को नौकरी से भी निकाल दिया.

UP में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बिजली के तार से टकराया ताजिया; एक की मौत और 4 घायल

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?