Home Latest News & Updates सागर शराब कांड: शार्ट एनकाउंटर में पकड़ा गया मास्टरमाइंड रवि लखेरा, बुलडोजर एक्शन से थर्राए माफिया

सागर शराब कांड: शार्ट एनकाउंटर में पकड़ा गया मास्टरमाइंड रवि लखेरा, बुलडोजर एक्शन से थर्राए माफिया

by Nitin Thakur 11 September 2026, 11:02 AM IST (Updated 11 September 2026, 11:19 AM IST)
11 September 2026, 11:02 AM IST (Updated 11 September 2026, 11:19 AM IST)
Sagar Liquor Smuggler

Sagar Liquor Smuggler: सागर के दर्दनाक जहरीले शराब कांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. 15 से ज्यादा लोगों की मौतों के जिम्मेदार और पुलिस के लिए सबसे बड़े सिरदर्द बने मास्टरमाइंड रवि लखेरा का आखिरकार हिसाब हो गया है. बरायठा के जंगलों में घिरे माफिया ने जब पुलिस पर गोलियां बरसाईं तो खाकी की जवाबी कार्रवाई में लखेरा के पैर में गोली लग गई. उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. एक तरफ अस्पताल में माफिया का इलाज चल रहा है तो दूसरी तरफ सागर में अवैध साम्राज्य पर प्रशासन का बुलडोजर गरज रहा है.

पैर को चीरती हुई निकली गोली

बता दें, बरायठा के घने जंगलों में भागने की फिराक में बैठा अंतरराज्यीय शराब तस्कर रवि लखेरा पुलिस की घेराबंदी में ऐसा फंसा कि उसने फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन इस बार पुलिस पूरी तैयारी में थी. पुलिस की जवाबी शॉर्ट एनकाउंटर कार्रवाई में एक गोली रवि लखेरा के पैर को चीरती हुई निकल गई. जो माफिया जहरीली शराब से घर उजाड़ रहा था, वो खुद लहूलुहान होकर घुटनों के बल आ गिरा. पुलिस टीम उसे इलाज के लिए बंडा अस्पताल ले गई है.

कौन है रवि लखेरा

मूल रूप से छतरपुर के महोबा का रहने वाला और ललितपुर में ठिकाना बनाने वाला रवि कोई आम तस्कर नहीं है. मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में इसके खिलाफ करीब 25 गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें से ज्यादातर आबकारी कानून की धज्जियां उड़ाने से जुड़े हैं. लखेरा को केमिकल और शराब बनाने की सामग्रियों की ऐसी समझ है कि यह अपना गिरोह बनाकर धड़ल्ले से नकली शराब की फैक्ट्रियां चलाता था. 2025 में बहेरिया थाने से फरार यह आरोपी हाल ही में यूपी में भी पकड़ा गया था, लेकिन इसके मंसूबे पस्त नहीं हुए थे. इसने जहरीली शराब का धंधा चालू रखा.

बुलडोजर से थर्राया माफिया साम्राज्य

एक तरफ जंगलों में एनकाउंटर हुआ तो दूसरी तरफ शहर में माफिया के अवैध ठिकानों पर मामा की तर्ज पर बुलडोजर चला . नगर पालिका और भारी पुलिस बल ने वार्ड 11 और 12 में धावा बोला. करणी सेना के संभागीय अध्यक्ष चंद्रभान सिंह राजपूत उर्फ चंदू, आशीष साहू और मनीष लोधी के अवैध मकानों व ढांचों को बुलडोजर ने मिनटों में मिट्टी में मिला दिया. बता दें प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार सागर शराब कांड में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि वास्तविक आंकड़े इससे कही अधिक बताए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि हम शराब बंदी के लिए धार्मिक संस्थाओं और सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर अभियान चला रहे हैं.

दिल्ली से सीधे सागर पहुंचे मोहन यादव, जहरीली शराब से बीमार मरीजों से मिले; इलाज को लेकर दिए सख्त निर्देश

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?