Home Latest News & Updates Stock Market में फिर मचा हाहाकार, Sensex और Nifty नीचे; Metal सेक्टर की जमकर हुई पिटाई

Stock Market में फिर मचा हाहाकार, Sensex और Nifty नीचे; Metal सेक्टर की जमकर हुई पिटाई

by Preeti Pal 11 September 2026, 11:52 AM IST
11 September 2026, 11:52 AM IST
Stock Market में फिर मचा हाहाकार, Sensex और Nifty नीचे; Metal सेक्टर की जमकर हुई पिटाई

Stock Market Update: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार, 11 सितंबर को कारोबार की शुरुआत ही कमजोर रही. ग्लोबल मार्केट से मिले दबाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी. बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में चले गए. एक समय सेंसेक्स करीब 708 अंक तक टूट गया. वहीं, निफ्टी 23,300 के नीचे फिसल गया. खास बात ये रही कि बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली. इसमें मेटल स्टॉक्स पर सबसे ज्यादा दबाव नजर आया. सुबह 11:01 बजे तक सेंसेक्स 553.42 अंक यानी 0.74 फीसदी गिरकर 74,349.17 पर था. वहीं, निफ्टी 186.90 अंक यानी 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 23,290.90 पर था. करीब 1,110 शेयरों में तेजी थी, जबकि 2,557 शेयर गिरावट में कारोबार कर रहे थे और 153 शेयरों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ.

बाजार को लगा बड़ा झटका

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार ने 11 सितंबर को गैप डाउन ओपनिंग की. कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 708.23 अंक यानी 0.95 फीसदी गिरकर 74,194.36 पर पहुंच गया. वहीं, निफ्टी 239.70 अंक यानी 1.02 फीसदी टूटकर 23,238.10 पर आ गया. बाजार में बिकवाली की सबसे बड़ी वजह कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव माना जा रहा है. कच्चा तेल 108 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है. तेल की कीमतों में इतनी तेजी से भारत जैसे बड़े इम्पोर्टर देश के लिए चिंता बढ़ना लाज़मी है.

मेटल स्टॉक्स की जमकर पिटाई

शुक्रवार के कारोबार में मेटल स्टॉक्स निवेशकों के निशाने पर रहे. वेदांता के शेयर 3.35 फीसदी गिरकर 260.05 रुपये पर आ गए. टाटा स्टील में 2.75 फीसदी की गिरावट रही और शेयर 181.65 रुपये पर आ गया. हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़ के शेयर भी 3.77 फीसदी टूटकर 975.80 रुपये पर पहुंच गए. नेशनल एल्युमीनियम कंपनी यानी NALCO में तो करीब 4.75 फीसदी की बड़ी गिरावट देखने को मिली और शेयर 355.60 रुपये तक फिसल गया. इसके अलावा टाटा मोटर्स के शेयर 2.36 फीसदी गिरकर 428.90 रुपये और श्रीराम फाइनेंस 2.08 फीसदी नीचे 1,016.40 रुपये पर कारोबार कर रहा था. कोचीन शिपयार्ड में भी 2.82 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

Stock Market में मामूली तेजी, लेकिन 100 डॉलर के पार कच्चा तेल बना बाजार की सबसे बड़ी टेंशन

कुछ शेयरों ने संभाला मोर्चा

बाजार पूरी तरह लाल होने के बावजूद कुछ कंपनियों के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. IT और मीडिया स्टॉक्स ने बाजार को कुछ सहारा देने की कोशिश की. शुरुआती कारोबार मेंओएनजीसी, टीसीएस, टेक महिंद्रा, कोल इंडिया और HCL टेक्नोलॉजीज़ जैसे शेयरों में मजबूती नजर आई. इसी बीच इंडस टावर्स ने भी निवेशकों का ध्यान खींचा. भारी ट्रेडिंग वॉल्यूम के बीच कंपनी का शेयर 2.73 फीसदी चढ़कर 382.15 रुपये पर पहुंच गया. यानी जहां बाजार के ज्यादातर हिस्से में बिकवाली हावी थी, वहीं कुछ चुनिंदा शेयरों में निवेशकों ने खरीदारी का मौका ढूंढ़ा.

रुपये और सोने का हाल

शेयर बाजार के साथ करेंसी मार्केट से भी अच्छी खबर नहीं आई. भारतीय रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 24 पैसे कमजोर होकर 95.68 पर खुला. पिछले ट्रेडिंग सेशन में रुपया 95.44 के स्तर पर बंद हुआ था. रुपये पर कच्चे तेल की महंगाई और मजबूत डॉलर का दबाव बना हुआ है. सोने की चमक भी फिलहाल कुछ फीकी नजर आ रही है. अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों से पहले सोना लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट की ओर बढ़ रहा है. स्पॉट गोल्ड में शुक्रवार को मामूली 0.2 फीसदी की तेजी आई. हालांकि, हफ्ते के दौरान इसकी कीमत 2 फीसदी से ज्यादा नीचे रही. निवेशकों की नजर अब अमेरिकी CPI डाटा पर है. ये आंकड़ा आगे फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति को लेकर बाजार की उम्मीदों को प्रभावित कर सकता है.

ग्लोबल मार्केट में भी तनाव

वैश्विक बाजारों में भी इस समय तेल की बढ़ती कीमतें सबसे बड़ा सिरदर्द बनी हुई हैं. कच्चा तेल करीब 109.97 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया. वहीं, एक दिन में इसमें करीब 6 फीसदी की तेजी आई. हफ्ते के आधार पर तेल की कीमतों में लगभग 13 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई है. अमेरिकी बांड आय में भी तेजी आई है. 10 वर्षीय अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड करीब 4.97 फीसदी तक पहुंच गई. वहीं, 30 वर्षीय यील्ड 5.38 फीसदी के आसपास पहुंच गई. बढ़ती महंगाई और ब्याज दरों की चिंता ने दुनिया भर के निवेशकों को सतर्क कर दिया है.

FII बेच रहे, DII संभाल रहे हैं

विदेशी निवेशकों की बिकवाली भी बाजार के लिए चिंता बनी हुई है. 10 सितंबर को FIIs ने भारतीय शेयर बाजार में 438.24 करोड़ रुपये की बिकवाली की. इसके अलावा DIIs ने 1,025.85 करोड़ रुपये की खरीदारी की. यानी विदेशी निवेशक जहां मुनाफावसूली या जोखिम कम करने में जुटे हैं. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशक बाजार को सहारा देने की कोशिश कर रहे हैं. एक दिन पहले, 10 सितंबर को भारतीय बाजार ने लगातार तीन दिनों की गिरावट का सिलसिला तोड़ते हुए मामूली तेजी दर्ज की थी. सेंसेक्स 138.36 अंक चढ़कर 74,902.59 पर और निफ्टी 46.30 अंक बढ़कर 23,477.80 पर बंद हुआ था. लेकिन शुक्रवार को महंगे तेल और मिडिल ईस्ट टेंशन ने बाजार की तस्वीर फिर बदल दी. फिलहाल निवेशकों के लिए सबसे बड़ी चुनौती महंगा कच्चा तेल, कमजोर रुपया, बढ़ती वैश्विक बॉन्ड यील्ड और मिडिल ईस्ट टेंशन हैं. ऐसे माहौल में बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है.

News Source: PTI

रुपया फिर फिसला, डॉलर के मुकाबले 95.52 पर पहुंचा; महंगा कच्चा तेल बढ़ा रहा टेंशन

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?