Sankalp Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 7 अक्टूबर को ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के आस्था गार्डन से वर्चुअली सहभागिता की. उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने, देश के सर्वांगीण विकास के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का संदेश दिया. इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ अंतर्गत आयोजित ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ का मशाल जलाकर शुभारंभ किया. उन्होंने स्वयं हाथ में मशाल लेकर यात्रा में सहभागिता की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाभाव, समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नमन किया.
मोदी का हर क्षण राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित
उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए गौरव और सौभाग्य का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण हुए हैं. उनका प्रत्येक दिन और प्रत्येक क्षण राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा है. आज भारत वर्ष 2047 के विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है. स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरविंद की उस भविष्यवाणी को हम साकार होते देख रहे हैं कि 21वीं सदी भारत की होगी. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने नई मजबूती और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हुए अनेक ऐतिहासिक संकल्पों को पूरा किया है. भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर हो या समान नागरिक संहिता की दिशा में उठाए गए कदम, यह नए भारत की तस्वीर है.
समर्पण का स्वर्णिम प्रतीक है सेवा वर्ष
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन में महाकाल लोक के निर्माण के बाद धार्मिक पर्यटन को नई गति मिली है. बीते वर्ष अकेले उज्जैन में लगभग 7 करोड़ तथा पूरे मध्य प्रदेश में लगभग 20 करोड़ श्रद्धालु एवं पर्यटक आए. यह बदलते मध्य प्रदेश और नए भारत की तस्वीर है, जो विकास, आस्था और सांस्कृतिक गौरव के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है. उज्जैन में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के शासन प्रमुख के रूप में सेवा के 25 वर्षों की प्रेरणास्पद यात्रा केवल समय की गणना नहीं, बल्कि जन-जन के अटूट विश्वास, निष्ठा और समर्पण का एक स्वर्णिम प्रतीक है.
प्रत्येक वर्ग को मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यह अविरत सेवा यात्रा जनता के अटूट विश्वास से जुड़कर एक सशक्त और समर्थ विकसित भारत के निर्माण की दिशा में अटूट संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है. प्रधानमंत्री मोदी की गौरवशाली सेवा यात्रा संघर्ष से संकल्प तक, संगठन से शासन तक और गुजरात से लेकर देश के नेतृत्व तक करोड़ों भारतीयों के विश्वास, समर्पण और सेवा की प्रेरणादायी कहानी है. मुख्य मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के सेवाकाल में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के भाव के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया है. प्रधानमंत्री मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा सेवा के इस उत्सव को जनभागीदारी का स्वरूप देने में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है.
बदल रही मध्य प्रदेश की तस्वीर
मुख्य मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने नई मजबूती और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हुए अनेक ऐतिहासिक संकल्प पूरे किए हैं. भगवान श्री राम का भव्य मंदिर हो या समान नागरिक संहिता की दिशा में उठाए गए कदम, यह नए भारत की तस्वीर है. उन्होंने कहा कि उज्जैन में महाकाल लोक के निर्माण के बाद धार्मिक पर्यटन को नई गति मिली है. बीते वर्ष अकेले उज्जैन में लगभग 7 करोड़ और पूरे मध्य प्रदेश में लगभग 20 करोड़ श्रद्धालु-पर्यटक आए. यह बदलते मध्य प्रदेश और नए भारत की तस्वीर है, जो विकास, आस्था और सांस्कृतिक गौरव के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है.
जमीनी कार्यकर्ता से प्रधानमंत्री तक: जानिए कैसे नरेंद्र मोदी ने जनसेवा के 25 साल पूरे कर रचा इतिहास
