Kurla Crane Accident: मुंबई के कुर्ला ईस्ट इलाके में शुक्रवार सुबह हादसा हो गया. एक क्रेन इलाके में घर पर गिर गई, जिससे आठ लोग घायल हो गए. हादसा तब हुआ जब लोग घर खाली कर रहे थे. एक सिविक अधिकारी ने बताया यह घटना सुबह करीब 3 बजे इंदिरा नगर में गैलेक्सी अपार्टमेंट के पीछे MHADA की बिल्डिंग बुंटारा भवन में हुई, जिससे इलाके में मालगाड़ियों की आवाजाही पर भी असर पड़ा. बता दें, कुर्ला में कच्चे मकानों को खाली करने और उन्हें तोड़ने की तैयारी चल रही थी.
घर तोड़ने के लिए लगाई जा रही थी क्रेन
मौके पर मौजूद बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के L-वार्ड स्टाफ के मुताबिक, हाउसिंग बॉडी MHADA वहां “इविक्शन और डेमोलिशन ऑपरेशन” शुरू करने की तैयारी कर रही थी. अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन के लिए एक क्रेन लगाई जा रही थी, तभी वह गिर गई पास के घरों पर गिर गई, जिससे आठ लोग घायल हो गए. घायलों में से छह लोगों को सिविक के सायन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जबकि दो अन्य को कुर्ला में भाभा हॉस्पिटल ले जाया गया. क्रेन ने कुर्ला और ट्राम्बे के बीच ओवरहेड बिजली लाइन को प्रभावित किया. यह लाइन ज्यादातर मालगाड़ियों के लिए इस्तेमाल होती है, इसलिए ट्रेन सर्विस पर कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन सामान की आवाजाही प्रभावति हुई.
घायलों की हालत स्थिर
घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, 108 एम्बुलेंस सर्विस और लोकल वार्ड स्टाफ को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए भेजा गया। पुलिस ने उन्होंने जांच शुरू कर दी है. हादसे का कारण पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है. अभी मौके से मलबा हटाया जा रहा है. अधिकारी ने बताया कि हॉस्पिटल अधिकारियों के मुताबिक, सभी घायलों की हालत स्थिर है.
पहले भी कुर्ला में हुआ हादसा
कुर्ला में इससे पहले भी हादसा हुआ था. 12 अगस्त को भारी बारिश के कारण एक पुराने मकान की छत गिर गई. घर के अंदर सो रहे सात लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक बच्चा भी शामिल था. कई अन्य लोग भी घायल हुए. बता दें, कुर्ला में पहाड़ी के पास कच्चे मकान बने हुए हैं, जिससे हादसा होने का खतरा बना रहता है. इसलिए प्रशासन अब पूरा इलाका खाली करा रहा है. इसके लिए “इविक्शन और डेमोलिशन ऑपरेशन” चलाया जा रहा है, जिस दौरान यह हादसा हुआ.
News Source: PTI
