MLC Election Results: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 विधान परिषद सीटों के लिए मंगलवार को वोटों की गिनती शुरू हो गई है. शाम तक सभी सीटों पर नतीजे की घोषणा हो जाएगी. इन सीटों के लिए मतदान 23 अक्टूबर को हुआ था. गोरखपुर में मतगणना केंद्र के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. वहां कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की गई है और पुलिस बल तैनात किया गया है.
यूपी की 11 सीटों पर आएंगे नतीजे
उत्तर प्रदेश में, पांच स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों (लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ और इलाहाबाद-झांसी) और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों (लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद) के लिए मतदान हुआ था. लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अवनीश कुमार सिंह ने कहा “आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सभी कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से मतदान प्रक्रिया में मदद की है और भारी संख्या में लोग वोट डालने आए हैं, वह काबिले तारीफ है. भाजपा के पक्ष में बड़ी संख्या में वोट पड़े हैं. भगवान राम की कृपा और हनुमान जी के आशीर्वाद से, हम जीत हासिल करेंगे.” वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (SP) के उम्मीदवार सुशील कुमार ने प्रशासन से अपील की कि वोटों की गिनती के दौरान चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और शुचिता सुनिश्चित की जाए.
महाराष्ट्र में पांच, कर्नाटक में चार सीटों पर काउंटिंग जारी
महाराष्ट्र में, 182 उम्मीदवार पांच सीटों के लिए चुनाव लड़ रहे हैं. इस चुनावी मुकाबले में तीन स्नातक निर्वाचन क्षेत्र (पुणे, नागपुर और छत्रपति संभाजीनगर) और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र (पुणे और अमरावती) शामिल हैं.
कर्नाटक में विधान परिषद की चार सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं, जिनमें राज्य भर के 17 जिले शामिल हैं. जिन निर्वाचन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान है, उनमें बेंगलुरु और उत्तर-पूर्व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, तथा पश्चिम और दक्षिण-पूर्व स्नातक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं.
बिहार में जबरदस्त मुकाबला
बिहार में आठ सीटों के लिए मतदान हुआ, जिनमें चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र (पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी) तथा चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र (पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण) शामिल हैं. बिहार विधान परिषद चुनाव के तहत पटना स्नातक और पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोटों की गिनती बांकीपुर गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में होगी. पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जेडीयू और जनसुराज के बीच जबरदस्त मुकाबला है.
#WATCH | Patna, Bihar: Preparations for celebrations are underway at JD(U) expelled MLA Anant Singh’s residence, anticipating a victory for the Jan Suraaj candidate, Anuj Singh, for the Mokama MLC seat. https://t.co/OsxhX3MwBH
— ANI (@ANI) October 27, 2026
जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह ने मतगणना केंद्र की व्यवस्थाओं पर चिंता जताई है. उन्होंने आरोप लगाया कि वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं और मतगणना एजेंटों के लिए तय की गई जगह की हालत बहुत खराब है. यह ठीक नहीं है. हमें थोड़ी चिंता हो रही है. अनुज सिंह को समर्थन देने वाले मोकामा विधायक अनंत सिंह के घर पर नतीजे से पहले ही मिठाइयां बन रही हैं और जश्न की तैयारियों हो रही हैं.
News Source: ANI
