Home राज्य यूपी में हेड मास्टर और सहायक अध्यापकों के 85 हजार से ज्यादा पद खाली

यूपी में हेड मास्टर और सहायक अध्यापकों के 85 हजार से ज्यादा पद खाली

by Rashmi Rani
0 comment
UP budget session of assembly

योगी सरकार ने खुद बताया डाटा

यूपी सरकार ने विधानसभा में मंगलवार को कहा कि राज्‍य में हेड मास्टर और सहायक अध्यापक के 85152 पद खाली हैं, विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार को प्रश्‍नकाल में समाजवादी पार्टी के सदस्य अनिल प्रधान और अभय सिंह के प्रश्‍नों का जवाब देते हुए यूपी के बेसिक शिक्षा राज्‍य मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग के अंदर आने वाली शिक्षा मित्र और अनुदेशक दोनों पढ़ाई में सहयोग करते हैं। विभाग में अंशकालिक अनुदेशक, शिक्षा मित्र और सहायक अध्यापकों को मिलाकर वर्तमान में शिक्षकों की संख्या 6 लाक 28 हजार 915 है।

एक प्रश्‍न के जवाब में सिंह ने ये भी कहा कि हमारी सरकार में 2017 से लेकर अभी तक 1 लाख 26 हजार 371 नये शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। सिंह ने कहा कि यूपी की बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में स्वीकृत पद 4 लाख 17 हजार 886 के सापेक्ष प्रधानाध्यापक सहायक अध्यापक के 85 हजार 152 पद खाली हैं।उन्‍होंने बताया कि परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में नामांकित छात्र संख्या 1,05,06,379 हैं और कार्यरत अध्यापकों की संख्या 3 लाख 32 हजार 734 है। इस तरह से 31 छात्र पर एक शिक्षक है।

यह भी पढ़ें – राज्यों की खबरें, क्षेत्रीय समाचार, क्षेत्रीय ताज़ा खबरें, राज्य हिंदी समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?