Home राज्य बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी होगी जातीय जनगणना

बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी होगी जातीय जनगणना

by Rashmi Rani 18 February 2024, 3:18 PM IST (Updated 9 October 2025, 1:16 PM IST)
18 February 2024, 3:18 PM IST (Updated 9 October 2025, 1:16 PM IST)
caste census will be conducted

18 Feb 2024

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दी मंजूरी

लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने एक बड़ा दांव चला है। उन्होंने पड़ोसी राज्य बिहार की तर्ज पर प्रदेश में जाति-आधारित सर्वेक्षण को हरी झंडी दे दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने कार्मिक विभाग को एक ड्राफ्ट तैयार करने और इसे मंजूरी के लिए मंत्रिमंडल के सामने रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो लोकसभा चुनाव के बाद कवायद शुरू हो जाएगी।

मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

जातीय सर्वेक्षण का संकेत देते हुए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी। झारखंड तैयार है।

वहीं जातीय जनगणना को लेकर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे ने कहा कि झारखंड में (जाति-आधारित) सर्वेक्षण कराने के लिए कार्मिक विभाग एसओपी तैयार करेगा। इसे मंजूरी के लिए मंत्रिमंडल के सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जाति-आधारित सर्वेक्षण पड़ोसी राज्य बिहार की तर्ज पर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?