Home Latest News & Updates फागोत्सव में धरती धोरां री…मेरे देश की धरती…पर झूमे लोग, कार्यकर्ताओं संग CM ने बांटी होली की खुशियां

फागोत्सव में धरती धोरां री…मेरे देश की धरती…पर झूमे लोग, कार्यकर्ताओं संग CM ने बांटी होली की खुशियां

by Sanjay Kumar Srivastava 16 March 2025, 7:48 PM IST (Updated 16 March 2025, 7:49 PM IST)
16 March 2025, 7:48 PM IST (Updated 16 March 2025, 7:49 PM IST)
CM

मुख्यमंत्री आवास पर रविवार को धूमधाम व मस्तीभरे माहौल में फागोत्सव मनाया गया. इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कलाकारों का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं संग होली की खुशियां बांटी.

Jaipur: मुख्यमंत्री आवास पर रविवार को धूमधाम व मस्तीभरे माहौल में फागोत्सव मनाया गया. इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कलाकारों का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं संग होली की खुशियां बांटी.मुख्यमंत्री आवास पर दिनभर होली की रामा-श्यामा का दौर चला. मंच के ठीक सामने ढप एवं चंग के साथ शेखावाटी के कलाकारों की मंडली ने अपनी प्रस्तुति से माहौल को खुशनुमा बना दिया. वहीं दूसरी ओर राजस्थान के प्रसिद्ध गायक प्रकाश माली ने भी अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया.

मुख्यमंत्री ने आगंतुकों को चंदन का टीका लगाकर किया स्वागत

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है. यह हमारे जीवन में भी अनेक खुशियों के रंग भरता है. उन्होंने कहा कि यह पर्व हमारे आपसी सौहार्द और प्रेम को बढ़ाता है. कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने धरती धोरां री……..मेरे देश की धरती….सहित होली पर्व के स्थानीय गीतों की भी सुंदर प्रस्तुतियां दीं. मुख्यमंत्री ने सभी आगंतुकों को चंदन का टीका लगाया और आत्मीयता से मिलते हुए सभी का अभिवादन किया. साथ ही होली त्यौहार की रामा-श्यामा भी की. दिनभर शुभकामनाओं का भी दौर चला. मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार युवा, महिला, मजदूर और किसान की खुशहाली के लिए काम कर रही है.

विकसित राजस्थान के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्धता से कर रही कार्य

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और नेतृत्व में विकसित भारत बन रहा है. साथ ही विकसित राजस्थान के लिए भी हमारी सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता से निरंतर कार्य कर रही है. इस दौरान गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर एवं फलौदी के सैकड़ों किसानों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिलकर पिछले एवं इस वर्ष के बजट में नहरी क्षेत्र के किसानों के कल्याण के लिए की गई घोषणाओं के लिए धन्यवाद दिया. पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी ने मुख्यमंत्री के किसानों के प्रति प्रगतिशील विजन के लिए आभार जताया.

इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, उपमुख्यमंत्री प्रेमचन्द बैरवा, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, राजेन्द्र गहलोत, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, सतीश पूनिया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश मंत्री भूपेन्द्र सैनी, अजीत मांडण, प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज सहित विभिन्न सांसद, विधायकगण, जनप्रतिनिधि, प्रदेश एवं जिलों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ेंः MLC By-election: BJP ने नागपुर के पूर्व महापौर को बनाया अपना प्रत्याशी, दो और नाम की घोषणा, 27 को चुनाव

  • जयपुर से शैलेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?