Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी में हर साल वही भूतनी, चुड़ैल और मंजुलिका बनकर बोर हो गए हैं? तो इस बार कुछ नया ट्राई कीजिए. आखिर हैलोवीन का मतलब सिर्फ डरावना दिखना नहीं, बल्कि ऐसा लुक क्रिएट करना भी है, जिसे देखकर दोस्त कहें, ‘वाह! क्या बात है.’ इस साल बॉलीवुड, हॉरर फिल्मों, फुटबॉल और रियलिटी शोज के कई किरदार लाइमलाइट में रहे. ऐसे में हम आपके लिए पांच ऐसे कॉस्ट्यूम आइडियाज लेकर आए हैं, जो आपकी हैलोवीन पार्टी को यादगार बना सकते हैं.

कालीन भैया का भौकाल
अगर आप बिना ज्यादा मेहनत के दमदार लुक चाहते हैं, तो ‘मिर्जापुर’ के कालीन भैया बन जाइए. पंकज त्रिपाठी के इस किरदार को कॉपी करना बहुत आसान है. बस काला कुर्ता पायजामा पहनिए, माथे पर लंबा लाल टीका लगाइए और चेहरे पर सीरियस एक्सप्रेशन रखिए. फिर पार्टी में एंट्री लेते हुए कालीन भैया का फेमस डायलॉग बोल दीजिए.

निक्की का हॉरर लुक
अगर आपको डरावने और ग्लैमरस लुक का कॉम्बिनेशन पसंद है, तो फिल्म ‘ऑब्सेशन’ की निक्की बन सकती हैं. इसके लिए रेड एंड ब्लैक एनिमल प्रिंट टॉप, ब्लैक लेदर शॉर्ट्स और लंबे बूट्स पहनें. आंखों पर डार्क मेकअप करें और चेहरे पर थोड़ा नकली खून लगाएं. बस आपका हॉरर लुक तैयार है.
अब घर बैठे देखिए Mirzapur का भौकाल, इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म, मिलेंगे कुछ अनदेखे सीन

फुटबॉल स्टार एर्लिंग हालैंड
हैलोवीन पर हर किसी को भूत बनना जरूरी नहीं. इस बार फुटबॉल स्टार एर्लिंग हालैंड का लुक भी ट्राई कर सकते हैं. इसके लिए मैनचेस्टर सिटी की जर्सी, फुटबॉल शॉर्ट्स और स्पोर्ट्स शूज पहनें. साथ में लंबे गोल्डन बालों वाली विग लगाएं और हाथ में फुटबॉल पकड़ लें.

हमजा वाला लुक
फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रणवीर सिंह का हमजा अली मजारी वाला लुक भी हैलोवीन के लिए शानदार है. इसके लिए ग्रे कलर का पठानी कुर्ता पायजामा पहन सकते हैं. साथ में दाढ़ी, मूंछ और लंबे बाल रखें. ये लुक उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो बिना ज्यादा मेकअप के फिल्मी लुक में नजर आना चाहते हैं.

दे ट्रेटर्स
करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स इंडिया’ से भी हैलोवीन लुक तैयार कर सकते हैं. इसके लिए लाल रंग का लंबा हुड वाला चोगा पहनें और चेहरे पर काला मास्क लगा लें. ये कॉस्ट्यूम आपको पार्टी में सबसे अलग दिखाएगा. तो इस हैलोवीन पुराने भूतिया लुक छोड़िए और अपने फेवरेट किरदार का स्टाइल फॉलो करके पार्टी की जान बन जाइए.
‘पंजाबियों को मत सिखाओ लड़ाई कैसे लड़ते हैं’, दिल्ली में Diljit Dosanjh का करारा जवाब
