Home Latest News & Updates भाई की संदिग्ध मौत के बाद रौशन आनंद सर को मिली जमानत, आज करेंगे दाह संस्कार, 12 दिन जेल में रहे

भाई की संदिग्ध मौत के बाद रौशन आनंद सर को मिली जमानत, आज करेंगे दाह संस्कार, 12 दिन जेल में रहे

by Neha Singh 15 June 2026, 12:46 PM IST (Updated 15 June 2026, 3:58 PM IST)
15 June 2026, 12:46 PM IST (Updated 15 June 2026, 3:58 PM IST)
Raushan Anand

Raushan Anand Bail: पटना के फेमस खान सर के कोचिंग के बाहर हुए कथित हमले के आरोपी और ज्ञान बिंदू के डायरेक्टर रौशन आनंद को जमानत मिल गई है. बाहर आने के बाद वे अपने भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. रविवार को, उनके भाई की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. रौशन आनंद सर पिछले 12 दिनों से जेल में थे. पटना के अतिरिक्त जिला जज ने जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद उन्हें बेल दे दी है.

रौशन आनंद के ऊपर मुश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा है. एक तरफ उन पर खान सर के काचिंग के बाहर हमला करने का आरोप है और दूसरी तरफ उनके भाई की संदिग्ध मौत ने उन्हें और उनके परिवार को अकेला कर दिया है. उनका शव आज नेपाल से लाया जा रहा है. आज ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

“फंसाने का आरोप”

रौशन आनंद सर के वकील ने कोर्ट में दलील दी है कि इस पूरे मामले में उन्हें साजिश के तहत घसीटा जा रहा है. खान सर के कोचिंग के बाहर हुए हमले से उनका कोई लेना देना नहीं है. वकील ने कहा, रौशन आनंद सर देश के प्रतिष्ठित शिक्षक हैं, जो हजारों गरीब बच्चों का भविष्य सुधारने की कोशिश कर रहे हैं. खान सर ने उन्हें दुश्मनी के चलते फंसाया है. वकील की दलील और पुलिस डायरी देखने के बाद कोर्ट ने रौशन सर को नियमित जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया.

कोचिंग पर हमला

2 जून की रात को खान सर के कोचिंग के बाहर कथित तौर पर हमला हुआ. खान सर ने हमले का आरोप दूसरे कोचिंग सेंटर पर लगाया, जिसका नाम कोचिंग ज्ञान बिंदू है. इस कोचिंग के मालिक रौशन आनंद को पटना पुलिस ने हमले के आरोप के तहत गिरफ्तार किया. इसके बाद उनके कोचिंग इंस्टिट्यूट के सदस्यों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया गया कि खान ने खुद इस घटना को अंजाम दिया था और उन्हें फंसाने की कोशिश की. रोशन आनंद के कोचिंग इंस्टीट्यूट ने एक वीडियो दिखाकर दावा किया कि खान सर के गार्ड्स ने गोली चलाई थी और रोशन सर को फंसाकर जेल भेज दिया गया.

खान सर का नाम एफआईआर में शामिल

वीडियो सामने आने के बाद पटना पुलिस ने खान के दो गार्ड्स को गिरफ्तार किया. इसके बाद खान सर का नाम भी एफआईआर में शामिल किया गया. हालांकि कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी. कदमकुआं पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट और गलत जानकारी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है. पुलिस जांच कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर जांच करने के बाद पूरी जानकारी दी जाएगी.

अंकिता भंडारी हत्याकांड: बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?