Home मनोरंजन 2026 की 5 सबसे धमाकेदार Action Thriller फिल्में, जिन्हें मिस करना होगी बड़ी गलती

2026 की 5 सबसे धमाकेदार Action Thriller फिल्में, जिन्हें मिस करना होगी बड़ी गलती

by Preeti Pal 15 June 2026, 12:38 PM IST (Updated 15 June 2026, 3:57 PM IST)
15 June 2026, 12:38 PM IST (Updated 15 June 2026, 3:57 PM IST)
2026 की अब तक की 5 सबसे धमाकेदार Action Thriller फिल्में, जिन्हें मिस करना होगी बड़ी गलती

Best Action Thriller Films: अगर आपको ऐसी फिल्में पसंद हैं जिनमें एक्शन का तड़का हो, भरपूर थ्रिल हो और कहानी आपको आखिरी मिनट तक सीट से उठने न दे, तो 2026 आपके लिए बढ़िया साल है. इस साल अब तक कई ऐसी एक्शन-थ्रिलर फिल्में रिलीज हुई हैं जिन्होंने ऑडियन्स को खूब एंटरटेनमेंट दिया है. कहीं डाकुओं की खूनी लड़ाई देखने को मिली, तो कहीं आतंकवाद के खिलाफ खतरनाक मिशन. वहीं कुछ फिल्मों ने साइंस-फिक्शन और क्राइम थ्रिलर के साथ भी लोगों का मनोरंजन किया. ऐसे में आज हम आपके लिए 2026 की अब तक की 5 बेहतरीन एक्शन-थ्रिलर फिल्मों की लिस्ट लाए हैं, जिन्हें आपको अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए.

द ब्लफ

द ब्लफ फिल्म की कहानी भले ही हर किसी को इम्प्रेस न करे, लेकिन इसके एक्शन सीक्वेंस वाकई में इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं. तलवारबाजी, हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट और शानदार फाइट कोरियोग्राफी प्रियंका चोपड़ा की फिल्म की खासियत हैं. फिल्म की कहानी साल 1846 में कैरेबियन इलाके में समुद्री डाकुओं पर बेस्ड है. प्रियंका चोपड़ा जोनस ने इसमें एरसेल बोडेन नाम की एक्स समुद्री डाकू का रोल निभाया है, जो अपनी फैमिली को बचाने के लिए एक बार फिर खतरनाक पास्ट का सामना करती है. आप इस फिल्म की कभी भी अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Dhurandhar 2
Dhurandhar 2

धुरंधर 2: द रिवेंज

2026 की सबसे बड़ी हिट फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज पहले पार्ट की कहानी को आगे बढ़ाती है. रणवीर सिंह इसमें फिर से जसकीरत सिंह रंगी उर्फ हमजा अली मजारी के रोल में हैं. रहमान डकैत की मौत के बाद हमज़ा पावर हासिल करता है और आतंकवादी नेटवर्क को अंदर से खत्म करने के मिशन पर निकल पड़ता है. फिल्म में स्पाई, पॉलिटिक्स और दमदार एक्शन का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स के साथ-साथ जियोहॉटस्टार पर भी स्ट्रीम हो रही है.

370rs की बिरयानी से शुरू बहस, Standup Comedy की लिमिटेशन्स पर! क्या मज़ाक के कहने की लिबर्टी है?

वॉर मशीन

अगर आपको पुराने दौर की साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्में पसंद हैं, तो वॉर मशीन आपके लिए है. एलन रिचसन स्टारर ये फिल्म अमेरिकी सेना के नए एक्सपेरिमेंट्स और एलियन हमले पर बेस्ड है. एक दुनिया से आया मशीन जैसा खतरनाक एलियन दुनिया के लिए खतरा बन जाता है. इसके बाद शुरू होता है जिंदगी और मौत के बीच का स्ट्रगल. आप इस फिल्म को कभी भी घर बैठे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

द रेकिंग क्रू

लिस्ट में अमेजन प्राइम वीडियो की द रेकिंग क्रू भी शामिल है. डेव बॉतिस्ता और जेसन मोमोआ की जोड़ी इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है. दोनों सौतेले भाई हैं जो अपने पिता की मौत की वजह का पता लगाने के लिए साथ आते हैं. इसी बीच उनका सामना याकूजा और कई खतरनाक क्रिमिनल्स से होता है. फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ कॉमेडी का भी तड़का लगाया गया है.

द रिप

नेटफ्लिक्स की द रिप 90 के दशक की क्लासिक पुलिस थ्रिलर फिल्मों की याद दिलाती है. मैट डेमन और बेन एफ्लेक स्टारर इस फिल्म में एक स्पेशल नारकोटिक्स यूनिट की कहानी दिखाई गई है. एक नॉर्मल ऑपरेशन के दौरान टीम को एक ड्रग कार्टेल के ठिकाने से करोड़ों डॉलर मिलते हैं. इसके बाद लालच, शक और धोखे का ऐसा खेल शुरू होता है जो हर कैरेक्टर की लाइफ बदल देता है.

हरियाणा में टैक्स फ्री हुई कंगना की ‘भारत भाग्य विधाता’, CM सैनी बोले- साहस, करुणा और कर्तव्य की दमदार कहानी

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?