Home राज्यउत्तर प्रदेश Black Magic: बलिया में काले जादू का शक बना ‘काल’, दो पक्षों के बीच हुई खूनी झड़प; एक महिला की मौत

Black Magic: बलिया में काले जादू का शक बना ‘काल’, दो पक्षों के बीच हुई खूनी झड़प; एक महिला की मौत

by Live Times 14 July 2024, 7:20 PM IST (Updated 7 July 2026, 1:52 PM IST)
14 July 2024, 7:20 PM IST (Updated 7 July 2026, 1:52 PM IST)
बलिया में काले जादू का शक बना 'काल', दो पक्षों के बीच हुई खूनी झड़प; एक महिला की मौत

Black Magic: पुलिस ने महिला मुनि देवी के बेटे संतोष की शिकायत पर 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

14 July, 2024

Black Magic: उत्तर प्रदेश के बलिया से बड़ी जानकारी सामने आ रही है. बलिया के हदिया कला में काला जादू करने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी झड़प हो गई. झड़प में एक महिला की मौत हो गई. इसके अलावा महिला के 2 बेटों समेत 4 लोग घायल हो गए. महिला की पहचान राज मुनि देवी के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, दूसरे पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि मुनि देवी ने कलकत्ता में उनकी बेटी पर काला जादू किया था.

काला जादू करने का था शक

लड़की के माता-पिता ने कहा कि उनकी बेटी को मारने के लिए काला जादू किया गया था. बैरिया क्षेत्र के पुलिस सर्किल ऑफिसर (CO) मोहम्मद उस्मान ने बताया कि एक परिवार को संदेह था कि महिला मुनि देवी ने 15 जून को कलकत्ता में उनकी बेटी रूपा की हत्या के लिए काला जादू और टोना-टोटका किया था. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झड़प हो गई. घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

7 लोगों के खिलाफ मामला हुआ दर्ज

पुलिस ने महिला मुनि देवी के बेटे संतोष की शिकायत पर 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आगे की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?