Home राज्यउत्तर प्रदेश Lucknow में डबल मर्डर से दहशत, मामा-मामी की गोली मारकर हत्या; आरोपी मौके से फरार

Lucknow में डबल मर्डर से दहशत, मामा-मामी की गोली मारकर हत्या; आरोपी मौके से फरार

by Live Times 17 July 2024, 11:40 AM IST (Updated 7 July 2026, 1:53 PM IST)
17 July 2024, 11:40 AM IST (Updated 7 July 2026, 1:53 PM IST)
Lucknow में डबल मर्डर से दहशत, मामा-मामी की गोली मारकर हत्या; आरोपी मौके से फरार

Lucknow Double Murder: लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में नाबालिग भांजे ने गोली मारकर अपने मामा और मामी की हत्या कर दी.

17 July, 2024

Lucknow Double Murder: लखनऊ (Lucknow) के इंदिरा नगर इलाके में नाबालिग भांजे ने संपत्ति विवाद में अपने मामा और मामी की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना में दंपती के बेटे को भी गोली लगी है. इलाज के लिए घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

संपत्ति विवाद में चली गोली

पुलिस ने बताया कि भांजे ने अपने मामा-मामी की हत्या संपत्ति के विवाद को लेकर की. पिछले कुछ दिनों से संपत्ति को लेकर घर में विवाद चल रहा था. पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त आरोपी नाबालिग ने शराब का सेवन किया था और लगातार गाली-गलौज कर रहा था. जान गंवाने वालों की पहचान राजेंद्र सिंह और पत्नी सरोज सिंह के रूप में हुई है. वहीं, उनके बेटे की पहचान श्रवण सिंह के रूप में हुई है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा. आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की 3 टीमें लगाई गई हैं.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?