Agra Murder Case : आगरा में पति की हत्या कर शव को घर के बाथरूम में दफनाने के सनसनीखेज मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. आरोपी पत्नी रूबी को अदालत में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. जेल जाते समय रूबी पूरे रास्ते लंबा घूंघट कर अपना चेहरा छिपाती रही. पुलिस पूछताछ में उसने जो खुलासे किए हैं, उन्होंने पूरे मामले को और भी चौंकाने वाला बना दिया है.
आरोपी पत्नी को पुलिस ने कोर्ट में पेश
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में सामने आए इस चर्चित हत्याकांड में पुलिस ने शनिवार शाम करीब 5 बजे आरोपी पत्नी रूबी को कोर्ट में पेश किया. अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया. कोर्ट से जेल ले जाते समय रूबी ने करीब एक फीट लंबा घूंघट कर रखा था और मीडिया के कैमरों से अपना चेहरा छिपाती रही.
पति को थी शराब पीने की लत
पुलिस की पूछताछ में रूबी ने बताया कि उसका पति सुरेंद्र को शराब पीने की लत थी और आए दिन उसके साथ मारपीट करता था. साथ ही वह पिछले 16 वर्षों से घरेलू हिंसा झेल रही थी. इसी से तंग आकर उसने पति के खाने में नींद की गोलियां पीसकर मिला दीं. रात करीब 3 बजे जब उसकी नींद खुली तो उसने देखा कि सुरेंद्र की सांसें नहीं चल रही थीं.
जंगल से लेकर घरों तक सेना का शिकंजा बरकरार, शोपियां में तीसरे दिन भी 2 आतंकियों की तलाश जारी
सास और बच्चों को जेठ के घर भेजा
रूबी ने पुलिस को बताया कि सुबह होने पर उसने सास और बच्चों को अपने जेठ के साथ घर से भेज दिया. इसके बाद अकेले ही बाथरूम में गड्ढा खोदा और पति के शव को घसीटकर वहां दफना दिया. उसने करीब 400 रुपये की मिट्टी मंगवाकर गड्ढा भर दिया और जगह को बराबर कर दिया. अगले ही दिन मजदूर बुलाकर बाथरूम में सीमेंट का नया फर्श बनवा दिया, ताकि किसी को शक न हो.
फर्श में निकला शव का कंकाल
करीब 45 दिनों तक पति की गुमशुदगी का नाटक चलता रहा, लेकिन आखिरकार पूरा मामला सामने आ गया. पुलिस ने बाथरूम का फर्श खुदवाया तो नीचे से शव का कंकाल बरामद हुआ. इसके बाद रूबी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल के लिए पुलिस अब क्राइम सीन रिक्रिएशन सीन करा सकती है, रूबी के मोबाइल से पुलिस के अहम सुराग हाथ लगे हैं और कॉल डिटेल में एक नंबर जिससे रूबी की कई बार बात हुई. साथ ही पुलिस को जो नंबर मिला है उसे भी पुलिस रडार पर लेकर पूछताछ करेगी. इस पूछताछ में भी पुलिस के कई अहम सुराग लगने की भी उम्मीद है.
इस दौरान Live Times ने मानसिक चिकित्सक डॉक्टर दिनेश राठौर मानसिक चिकित्सालय के निदेशक से बात की उन्होंने कहा कि इस वक्त महिलाओं पर ध्यान देने की जरूरत है उन्हें पुरुष पूरा समय दें, अगर थोड़ा बहुत भी चेंजिंग लगती है तो सीधे मनोरोग विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें.
FIR, गिरफ्तारी और छापेमारी के बीच राम मंदिर ट्रस्ट करेगा बैठक, SIT जांच की होगी समीक्षा
- यूपी से अजेन्द्र चौहान की रिपोर्ट
