Home लाइफस्टाइल सूट की सिंपल मोहरी को कहें बाय-बाय! ये 6 Fancy Bottom मिनटों में बदल देंगे आपका पूरा लुक

सूट की सिंपल मोहरी को कहें बाय-बाय! ये 6 Fancy Bottom मिनटों में बदल देंगे आपका पूरा लुक

by Preeti Pal 6 July 2026, 3:38 PM IST (Updated 6 July 2026, 4:50 PM IST)
6 July 2026, 3:38 PM IST (Updated 6 July 2026, 4:50 PM IST)
सूट की सिंपल मोहरी को कहें बाय-बाय! ये 6 Fancy Bottom डिज़ाइन मिनटों में बदल देंगे आपका पूरा लुक

Fancy Bottom: फैशन की दुनिया में छोटे-छोटे बदलाव भी बड़े स्टाइल स्टेटमेंट बन जाते हैं. सूट पहनने वाली लड़कियां अक्सर कुर्ती के डिज़ाइन, नेकलाइन या दुपट्टे पर तो खूब ध्यान देती हैं, लेकिन ट्राउजर या पैंट की मोहरी यानी हेम डिज़ाइन को नजरअंदाज कर देती हैं. हालांकि, ट्राउजर की स्टाइलिश मोहरी आपके पूरे लुक को एकदम नया और ट्रेंडी बना सकती है. अगर आप भी अपने एथनिक वॉर्डरोब को बिना ज्यादा खर्च किए अपडेट करना चाहती हैं, तो इन 6 फैंसी बॉटम डिजाइन्स को जरूर ट्राई करें.

पर्ल हेम डिज़ाइन

अगर आपको एलिगेंट और रॉयल लुक पसंद है, तो पर्ल हेम डिज़ाइन आपके लिए परफेक्ट है. ट्राउजर की मोहरी पर छोटे-छोटे पर्ल बहुत खूबसूरत लगते हैं. इस तरह का डिज़ाइन शादी, फेस्टिव सीजन और फैमिली फंक्शन के लिए अच्छा लगता है.

कटवर्क हेम

कटवर्क आजकल काफी ट्रेंड में है. मोहरी पर फ्लोरल या कटवर्क डिज़ाइन ट्राउजर को स्टाइलिश और मॉडर्न टच देता है. इसे कॉटन, चिकनकारी या लिनेन सूट के साथ आसानी से पेयर किया जा सकता है.

लेस बॉर्डर

अगर आपको क्लासी और फेमिनिन लुक पसंद है, तो मोहरी पर लेस बॉर्डर लगवा सकती हैं. व्हाइट, गोल्डन या कॉन्ट्रास्ट लेस ट्राउजर को बहुत खूबसूरत बना देती है. ये डिज़ाइन ऑफिस वियर से लेकर पार्टी वियर तक हर मौके पर अच्छा लगता है.

मराठी ब्राइड के लिए बेस्ट हैं ये 6 Silk Saree कलर्स, शादी के हर फंक्शन में दिखेंगी सबसे खूबसूरत

स्कैलप हेम

स्कैलप यानी सर्कल वाले किनारों वाली मोहरी इन दिनों फैशन लवर्स की पहली पसंद बनी हुई है. ये डिज़ाइन देखने में काफी सॉफ्ट और स्टाइलिश लगता है. अगर आपकी कुर्ती सिंपल है, तो स्कैलप हेम ट्राउजर पूरे लुक का अट्रैक्टिव बना सकता है.

टैसल डिजाइन

थोड़ा फंकी और फेस्टिव लुक चाहिए तो मोहरी पर टैसल या छोटी-छोटी लटकन लगवा सकती हैं. चलते टाइम इनकी मूवमेंट ट्राउजर को और स्टाइलिश बना देती है. आप इसे अपनी किसी भी कुर्ती के साथ स्टाइल कर सकती हैं.

एम्ब्रॉयडरी हेम

अगर आप ट्रेडिशनल लुक पसंद करती हैं, तो मोहरी पर थ्रेड एम्ब्रॉयडरी या गोटा-पट्टी वर्क सबसे अच्छा ऑप्शन है. फ्लोरल, बेल या बूटा डिज़ाइन वाली कढ़ाई ट्राउजर को रिच और डिजाइनर लुक देती है.

5,000 साल पुरानी Bandhani बनी दुनिया की नई फैशन सनसनी, जानें क्यों हर कोई हो रहा है इसका दीवाना

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?