Women T20 WC: रन मशीन के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले विराट कोहली को प्रपोज करने वाली इंग्लिश क्रिकेट ने महिला टी-20 विश्व कप में इतिहास रच दिया. डैनी विश्व कप 2026 में 300 रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं और लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच में डैनी ने 8 रन बनाकर अहम रिकॉर्ड बना दिया. हालांकि, वह इस मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल पाई, लेकिन इस दौरान उन्होंने महिला विश्व कप खेलते हुए रिकॉर्ड दर्ज बना दिया. बता दें कि डैनी ने करीब 12 साल पहले विराट कोहली को सोशल मीडिया पर प्रपोज किया था और इसके बाद वह सुर्खियों में आ गई थीं. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि ‘कोहली मैरी मी’.
7 मैचों में बनाए 302 रन
महिला टी20 विश्व कप 2026 में खेलते हुए डैनी वायट-हॉज ने 7 मैचों में 60.40 की औसत से 302 रन बनाए हैं. इस दौरान 42 चौके और 2 छक्के भी मारे. इस दौरान उनके बल्ले से श्रीलंका के खिलाफ नाबाद शतकीय पारी भी आई. इसी कड़ी में उन्होंने आयरलैंड के 16, स्कॉटलैंड 7, वेस्टइंडीज के 65, न्यूजीलैंड के 89* और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 12 रनों की पारी खेली. वहीं, टूर्नामेंट के फाइनल मैच में वह मात्र 8 रन ही बना पाई, लेकिन 300 रनों का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर दिया.
दुनिया की सबसे घनी आबादी वाले देश हुए फुटबॉल विश्व कप से बाहर! भारत और चीन भी हैं शामिल; जानें वजह
ऐसा रहा फाइनल मैच का हाल
लॉर्ड्स के मैदान पर टॉस जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इस दौरान इंग्लैंड की शुरुआत ज्यादा खास नहीं रही और कंगारुओं ने 7 रन के स्कोर पर एमी जोन्स को आउट कर दिया. इसके बाद कप्तान नेट साइवर-ब्रंट और डैनी वायट-हॉज ने दूसरे विकेट के लिए 25 रनों की साझेदारी की. डैन 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गई. इसी कड़ी में एलिस कैप्सी ने योगदान दिया, जबकि कप्तान नेट साइवर-ब्रंट ने 53 गेंदों पर नाबाद 58 रन बनाए. उनके साथ फ्रेया कैंप ने 28 गेंदों में नाबाद 44 रनों तूफानी पारी खेली. दोनों के बीच में 80 रनों की साझेदारी हुई और टीम को 150 के स्कोर पर पहुंचाने में कामयाब हुईं.
कोहली को लेकर किया पोस्ट छाया रहा
साल 2014 में डैनी वायट-हॉज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके दुनिया भर के क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा था. उन्होंने उस वक्त सोशल मीडिया पर विराट कोहली के लिए ‘मैरी मी’ लिखकर एक मजाकिया पोस्ट किया था. बाद में जब दोनों खिलाड़ियों के बीच एक छोटी सी मुलाकात हुई थी, तब किंग कोहली ने कहा था कि ट्विटर पर इस तरह की बात मत किया करो, लोग इन्हें कई बार बहुत ज्यादा गंभीरता से ले लेते हैं. इस दौरान कोहली ने डैनी को अपना एक बैट भी गिफ्ट किया था.
