Home लाइफस्टाइल 5,000 साल पुरानी Bandhani बनी दुनिया की नई फैशन सनसनी, जानें क्यों हर कोई हो रहा है इसका दीवाना

5,000 साल पुरानी Bandhani बनी दुनिया की नई फैशन सनसनी, जानें क्यों हर कोई हो रहा है इसका दीवाना

by Preeti Pal 6 July 2026, 3:11 PM IST (Updated 6 July 2026, 4:47 PM IST)
6 July 2026, 3:11 PM IST (Updated 6 July 2026, 4:47 PM IST)
5,000 साल पुरानी गुजराती बांधनी बनी दुनिया की नई फैशन सनसनी, जानें क्यों हर कोई हो रहा है इसका दीवाना

Bandhani Fashion: फैशन की दुनिया में ट्रेंड आते-जाते रहते हैं, लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो कभी पुरानी नहीं पड़तीं. टाइम के साथ वो फिर लौटती हैं और पहले से भी ज्यादा पॉपुलर हो जाती हैं. गुजराती बांधनी ऐसी ही एक आर्ट है. कभी ये सिर्फ दादी-नानी की साड़ियों, शादी-ब्याह और त्योहारों तक लिमिटेड थी, लेकिन आज यही ट्रेडिशन इंडियन टेक्सटाइल दुनिया के बड़े फैशन डिजाइनर्स और इंटरनेशनल ब्रांड्स की पहली पसंद बनती जा रही है.

हज़ारों साल पुरानी आर्ट

करीब 5,000 साल पुरानी मानी जाने वाली बांधनी आर्ट सिर्फ एक कपड़ा नहीं, बल्कि इंडियन ट्रेडिशन, कल्चर और कारीगरों की मेहनत की जीती-जागती मिसाल है. आज जब पूरी दुनिया हैंडमेड और सस्टेनेबल फैशन की तरफ बढ़ रही है, तब भारत की ये सदियों पुरानी आर्ट ग्लोबल फैशन इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना रही है.

हर गांठ में मेहनत

बांधनी की सबसे बड़ी खासियत इसे बनाने का अनोखा प्रोसेस है. इस आर्ट में कपड़े को रंगने से पहले हजारों छोटी-छोटी गांठें हाथों से बांधी जाती हैं. इसके बाद कपड़े को कलर्स में डुबोया जाता है. इसके बाद जब गांठें खोली जाती हैं, तो खूबसूरत डिजाइन बन जाता है. ये पूरा काम कोई मशीन नहीं, बल्कि एक्सपीरियंस्ड कारीगर अपने हाथों से करते हैं. एक बांधनी साड़ी या दुपट्टा तैयार करने में कई दिन, कभी-कभी कई हफ्ते भी लग जाते हैं. यही वजह है कि हर पीस अपने आप में बिल्कुल अलग और खास होता है.

रॉयल लुक का नया अंदाज! Patola Saree को करें मॉडर्न स्टाइल में कैरी, बार-बार मुड़कर देखेंगी सहेली

शादी और त्योहारों के लिए पहली पसंद

गुजरात में बांधनी का रिश्ता सिर्फ फैशन से नहीं, बल्कि इमोशन्स से भी जुड़ा है. शादी-ब्याह, पूजा-पाठ और खास फैमिली फंक्शन्स पर बांधनी पहनना शुभ माना जाता है. पीढ़ी दर पीढ़ी ये साड़ियां और दुपट्टे परिवार की धरोहर बनकर आगे बढ़ते रहते हैं. इसके अलावा बांधनी के रंगों की भी अपनी खास जगह है. लाल रंग शादी और प्यार का सिंबल माना जाता है. पीला खुशियों और फेस्टिवल का और हरा रंग समृद्धि और नई शुरुआत का. यही वजह है कि ये कपड़ा सिर्फ पहनने के लिए नहीं, बल्कि यादों को संभालकर रखने का भी जरिया बन जाता है.

इंटरनेशनल फैशन

आज दुनिया के बड़े फैशन डिजाइनर इंडियन हैंडीक्राफ्ट की ओर अट्रैक्ट हो रहे हैं. बड़े-बड़े डिजाइनर इसे मॉडर्न गाउन, जैकेट, ड्रेसेस, को-ऑर्ड सेट और फ्यूजन आउटफिट्स में भी शामिल कर रहे हैं. कई इंटरनेशनल फैशन शो और मैगजीन में भी बांधनी की खूबसूरती देखने को मिल रही है. इंडियन सेलिब्रिटी भी इसे गर्व के साथ पहन रहे हैं. बांधनी की सबसे बड़ी ताकत यही है कि इसे बड़े लेवल पर मशीनों से तैयार नहीं किया जा सकता. हर डिजाइन के पीछे किसी कारीगर की मेहनत और उसकी आर्ट साफ दिखाई देती है.

सस्टेनेबल फैशन

आज के टाइम में लोग सिर्फ स्टाइलिश कपड़े नहीं, बल्कि ऐसा फैशन ढूंढ़ रहे हैं, जो इको फ्रैंडली भी हो. ऐसे में बांधनी इस सोच पर पूरी तरह खरी उतरती है. ये लोकल कारीगरों को रोजगार देती है, हाथों से तैयार होती है और फास्ट फैशन के बजाय क्वालिटी और ट्रेडिशन को बढ़ावा देती है.

मराठी ब्राइड के लिए बेस्ट हैं ये 6 Silk Saree कलर्स, शादी के हर फंक्शन में दिखेंगी सबसे खूबसूरत

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?