Home Top News FIR, गिरफ्तारी और छापेमारी के बीच राम मंदिर ट्रस्ट करेगा बैठक, SIT जांच की होगी समीक्षा

FIR, गिरफ्तारी और छापेमारी के बीच राम मंदिर ट्रस्ट करेगा बैठक, SIT जांच की होगी समीक्षा

by Sachin Kumar 6 July 2026, 1:56 PM IST
6 July 2026, 1:56 PM IST
Ram Temple trust meet today donation theft probe

Ram Mandir : राम मंदिर दान चोरी मामले में हलचल तेज हो गई है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट सोमवार दोपहर एक अहम बैठक करेगा. यह मीटिंग इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे के बीच की जा रही है. राम जन्मभूमि परिसर के अंदर गेस्ट हाउस में दोपहर 3 बजे दान मामले में कथित चोरी को लेकर SIT जांच की समीक्षा की जाएगी. साथ ही राय और मिश्रा के इस्तीफे पर भी विचार किया जाएगा. अगर ट्रस्ट की तरफ से इस्तीफे को मंजूरी मिलती है तो ट्रस्ट में अहम पदों पर भी नियुक्तियों पर चर्चा की जाएगी.

अतिरिक्त पुलिस बल को किया गया तैनात

बताया जा रहा है कि इस बैठक से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और राम मंदिर परिसर की ओर जाने वाली सड़कों पर अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात किया गया है. दूसरी तरफ सुरक्षा कारणों से बैठक की जगह मणि राम दास छावनी से बदलकर मंदिर परिसर कर दी गई है. वहीं, अस्पताल से छुट्टी होने के बाद ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल इस मीटिंग में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस मीटिंग से जुड़ेंगे.

राम मंदिर चंदा चोरीः कांग्रेस का BJP-RSS पर जोरदार हमला, ईमानदारी का सर्टिफिकेट देने वाले खुद घोटाले में फंसे

वर्चुअली जुड़ेंगे ये बड़े अधिकारी

सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार के सचिव प्रशांत लोखंडे और उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद के भी वर्चुअल रूप से इस बैठक में शामिल होने की पूरी उम्मीद है. साथ ही इस बैठक में राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा बैठक में शामिल होने की उम्मीद नहीं है. बता दें कि राम मंदिर दान चोरी मामले में 13 जून को गठित SIT ने 23 जून को राज्य सरकार को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी थी. इस रिपोर्ट के आधार पर ही FIR दर्ज की गई और 8 नामजद लोगों को गिरफ्तार किया गया.

इन तीनों लोगों के खिलाफ नहीं हुई FIR दर्ज

इसके अलावा जांच करने वाले अधिकारियों के इस मामले में डिलीट किए गए CCTV फुटेज भी मिला है. इस फुटेज में आरोपी मंदिर परिसर से बाहर निकलते समय नोट छिपाते हुए दिख रहे हैं. दूसरी तरफ चंपतराय, अनिल मिश्रा और स्पेशल इनवाइटी गोपाल राव के खिलाफ अभी तक कोई FIR दर्ज नहीं की गई है. हालांकि, इसी बीच फैजाबाद बार एसोसिएशन के वकीलों ने उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग करते हुए पुलिस को लिखित शिकायत दी है. अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि विवादों में घिरे ये तीनों लोग बैठक में शामिल होंगे या नहीं. उम्मीद है कि ट्रस्ट की बैठक के दौरान जांच की प्रगति की समीक्षा भी करेगा.

राम मंदिर चढ़ावा मामला: ‘मेरी प्रतिक्रिया भी…’, RSS चीफ मोहन भागवत ने होसबले का किया समर्थन

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?