Home Latest News & Updates हरदोई में भीषण हादसाः बेकाबू कार पलटने से 6 की मौत, 5 गंभीर, शादी से लौट रहा था परिवार

हरदोई में भीषण हादसाः बेकाबू कार पलटने से 6 की मौत, 5 गंभीर, शादी से लौट रहा था परिवार

by Sanjay Kumar Srivastava 31 May 2025, 12:55 PM IST (Updated 31 May 2025, 1:30 PM IST)
31 May 2025, 12:55 PM IST (Updated 31 May 2025, 1:30 PM IST)
Car Accident

हादसा होते ही घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई और सड़क जाम हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और सड़क खाली कराकर आवागमन शुरू कराया.

Hardoi : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की जान चली गई. जबकि पांच गंभीर घायल हो गए. हादसा होते ही घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई और सड़क जाम हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और सड़क खाली कराकर आवागमन शुरू कराया. हादसा हरदोई जिले के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के आलमनगर मार्ग पर हुआ. बताया जाता है कि शादी समारोह से लौटते समय कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

हादसे के दौरान कार में 11 लोग थे सवार

बारात पाली से मझिला थाना क्षेत्र के कुसुमा गांव गई थी. आलमनगर मार्ग पर गाजीपुर के पास शनिवार तड़के बारात से वापस पाली आ रही एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. मृतकों में दो सगे भाई भी थे. जबकि पांच लोग गंभीर घायल हो गए. कार में 11 लोग सवार थे. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व परिजन भी मौके पर पहुंच गए. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.

सभी घायल जिला अस्पताल में भर्ती

मृतकों की पहचान जितेंद्र (35) पुत्र रघुवीर,सिद्धार्थ (5) पुत्र जितेंद्र, आकाश (22) पुत्र रघुवीर, रामू (25) पुत्र विश्राम निवासी पाली (ड्राइवर), जौहरी (40) पुत्र रामलाल, उदयवीर (18) पुत्र अमरीश के रूप में की गई. जबकि गंभीर रूप से घायलों में शामिल नरेंद्र (18) पुत्र आशाराम, रंजीत (18) पुत्र रामप्रकाश, अमन (21) पुत्र रामशंकर, परविंद (18) पुत्र रामशरण, नीरज (17) पुत्र रामशरण, अनिल (24) पुत्र मूलचंद सकरौली का जिला अस्पताल में इलाज जारी है.

सभी मृतक हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के निवासी

सीओ शाहाबाद अनुज कुमार ने बताया कि शादी समारोह से लौटते समय कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसा शनिवार तड़के करीब तीन बजे मंझिला थाना के पास हुआ. हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने छह को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. सभी मृतक हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के रहने वाले थे. पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में दो बहनों ने की मां की हत्या, चाकू से रेता गला, भाई को संपत्ति देने से नाराज थी दोनों बेटियां



You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?