Home Latest News & Updates लखनऊ में चला बुलडोजर! सड़कों पर आए वकील तो पुलिस ने किया लाठीचार्ज; इलाके में भारी तनाव

लखनऊ में चला बुलडोजर! सड़कों पर आए वकील तो पुलिस ने किया लाठीचार्ज; इलाके में भारी तनाव

by Sachin Kumar
0 comment
Bulldozer Action in Lucknow

Lucknow News : लखनऊ में हाई कोर्ट के आदेश के बाद बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है. इसी बीच वकीलों ने इसका विरोध किया और वह सड़कों पर प्रदर्शन करने के लिए उतर गए. वहीं, स्थिति को कंट्रोल करने के लिए प्रशासन ने पीएसी तैनात कर दी है.

Lucknow News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को डीएम ऑफिस के बाहर बुलडोजर चला. हाई कोर्ट के आदेश के बाद सेशन कोर्ट, रजिस्ट्री और डीएम ऑफिस के बाहर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है. बताया जा रहा है कि यहां पर 240 चेम्बर गिराए जाने हैं और इन चेम्बरों के खिलाफ कोर्ट में PILदाखिल हुई थी. वहीं, प्रशासनिक एक्शन के बीच वकील सड़कों पर आ गए हैं और अब उन्हें हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा.

पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

वहीं, वकीलों की तरफ से जब हंगामा तेज हो गया तो प्रशासन ने लाठीचार्ज करने का आदेश दे दिया. इसी बीच एक वकील ने खुद को अपने चैंबर में बंद कर लिया और उसने चैंबर के अंदर फांसी लगाने की भी धमकी दी. वकील ने आगे कहा कि हमें कोई नोटिस नहीं मिला है और प्रशासन हमारे चैंबर्स को तोड़ने में लगी हुई है. इसके अलावा एक महिला वकील ने कहा कि हमसे बदला लेने के लिए कार्रवाई का आदेश दिया गया है, जिन जगहों पर हमारे वकील बैठते थे वहां से भी हटाया जा रहा है.

महिला वकील ने आगे कहा कि प्रशासन अगर चैंबर्स गिराने से पहले दूसरी जगह पर चीजों को मुहैया कराता तो बहुत अच्छा होता. साथ ही प्रशासन ने उन चैंबर्स को भी गिरा दिया जिन पर निशान भी नहीं लगाए गए थे. शुरुआत में 240 चैंबर्स की पहचान की गई थी और उनको गिराने का आदेश हाई कोर्ट ने दिया था.

भारी हंगामे के बीच PAC तैनात

आपको बताते चलें कि हाई कोर्ट ने स्वास्थ्य भवन व कचहरी के आसपास बन वकीलों के करीब 240 चैंबर को तोड़ने के आदेश दिए थे. इसके बाद नगर निगम ने नोटिस चस्पा किए. साथ ही वकीलों को अवैध चैंबर्स को हटाने का वक्त भी दिया गया था और प्रशासन की तरफ से दिया गया समय पूरा होने के बाद भी इन चैंबर को नहीं हटाया गया. फिर पुलिस की निगरानी में प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई करनी शुरू कर दी. वकीलों के हंगामे के आसार के मद्देनजर PAC भी प्रशासन ने तैनात कर दी.

जानें क्या बोले डीसीपी?

डीसीपी वेस्ट कमलेश दीक्षित ने बताया कि हाई कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की जा रही है और इस मामले को लेकर वकीलों को भी समझाया जा रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्रवाई को करने के लिए हमारे पास फोर्स भी है.

यह भी पढ़ें- बंगाल में CM सुवेंदु का बुलडोजर एक्शन जारी, आधी रात को हावड़ा स्टेशन के बाहर हटाया गया अतिक्रमण

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?