Home Latest News & Updates गौहत्या के आरोपी को पुलिस ने किया घायल! बागपत के जंगल में दी दबिश; महिला भी थी संलिप्त

गौहत्या के आरोपी को पुलिस ने किया घायल! बागपत के जंगल में दी दबिश; महिला भी थी संलिप्त

by Sachin Kumar 29 July 2026, 2:10 PM IST (Updated 29 July 2026, 2:56 PM IST)
29 July 2026, 2:10 PM IST (Updated 29 July 2026, 2:56 PM IST)
Cow slaughter injured police encounter UP Baghpat

UP Crime : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में गौहत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी जावेद को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर दिया. सरोरा जंगल में घेराबंदी के दौरान पुलिस ने फायरिंग की और उसे गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि पुलिस की इस कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी. इसके बाद बागपत पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए.

फौलादनगर गांव में पुलिस ने की छापेमारी

पुलिस ने बताया कि राज्य में प्रतिबंधित किए जानवर को कथित तौर पर काटे जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने फौलादनगर गांव के एक घर में छापेमारी की. इस दौरान जानवरों के कुछ अवशेष भी मिले. फोरेंसिक टीम ने सारे नमूने इकट्ठे किए और उन्हें जांच के लिए लैब भेज दिया. वहीं, जब फौलादनगर गांव में पुलिस छापेमारी करने पहुंची तो शाहिद, जावेद और वाजिद दीवार फांदकर वहां से भाग गए. इसके बाद मामले में चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम को लगा दिया गया.

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी के बीच भूपेश बघेल का 9 दिवसीय दौरा, 16 जिलों में करेंगे बैठकें

महिला को भी किया गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से एक महिला (घायल की पत्नी) को भी गिरफ्तार किया. इसके बाद जब महिला से पूछताछ की गई तो उसके परिवार के सदस्यों की भी कथित संलिप्तता सामने आई. वहीं, पुलिस ने जब सरोरा जंगल से वांछित आरोपी जावेद को रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर तमंचा से फायरिंग कर दी. वहीं, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया और वह गिर पड़ा. फिलहाल घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है. दूसरी तरफ बड़ौत सर्कल ऑफिसर जैन ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

एक दिन पहले भी की थी पुलिस ने कार्रवाई

मंगलवार को गोकशी मामले में पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई थी. इस दौरान पुलिस की कार्रवाई में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गए. साथ ही इन सभी आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल के लिए भेज दिया गया. इसी बीच पुलिस ने इनके कब्जे से प्रतिबंधित पशु, अवैध हथियार और कटान के उपकरण बरामद किए. यह मामला सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र बताया गया था.

पुलिस के मुताबिक, वह इलाके में चेकिंग अभियान चला रही थी और इस दौरान गोकशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की और तीनों आरोपियों के पैर में गोली लग गई.

भारत-नेपाल बॉर्डर के पास भड़की हिंसा, पुलिस की गोली से एक की मौत; जानें पूरा मामला

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?