Home Latest News & Updates गोरखपुर में अखिलेश के रोड शो में शामिल JCB ने BJP नेता के मासूम बेटे को कुचला, मौत, योगी ने जताया शोक

गोरखपुर में अखिलेश के रोड शो में शामिल JCB ने BJP नेता के मासूम बेटे को कुचला, मौत, योगी ने जताया शोक

by Live Times Admin 19 November 2026, 12:23 PM IST (Updated 19 November 2026, 12:24 PM IST)
19 November 2026, 12:23 PM IST (Updated 19 November 2026, 12:24 PM IST)
गोरखपुर में अखिलेश के रोड शो में शामिल JCB ने भाजपा नेता के मासूम बेटे को कुचला, मौत, चक्काजाम, योगी ने जताया शोक

Gorakhpur Accident: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. कैंट थाना क्षेत्र के कूड़ाघाट में रोड शो में शामिल होकर लौट रही जेसीबी की चपेट में आने से भाजपा नेता ओंकार सिंह के 13 वर्षीय बेटे आर्यवर्धन सिंह की मौत हो गई. हादसा दोपहर करीब एक बजे हुआ. गंभीर रूप से घायल छात्र को परिजन तत्काल एम्स लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.

घटना को लेकर क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति

हादसे के बाद आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोग छात्र के घर पर एकत्र हो गए. देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने परिजनों और स्थानीय लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया. घटना को लेकर क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही. बताया जा रहा है कि मृतक आर्यवर्धन सिंह चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के राजधानी गांव निवासी भाजपा नेता ओंकार सिंह का पुत्र था.

मंत्री ने दिया हर संभव मदद का भरोसा

परिजनों का आरोप है कि अखिलेश यादव के रोड शो से लौट रही जेसीबी की चपेट में आने से यह हादसा हुआ. उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर क्षेत्रीय विधायक इंजीनियर सरवन निषाद ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया. इस संबंध में विधायक की निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद से फोन पर वार्ता हुई. डॉ. संजय निषाद ने भी घटना पर दुख जताते हुए कहा कि निषाद पार्टी कभी भी लाशों पर राजनीति नहीं करती. उन्होंने विधायक को तत्काल पीड़ित परिवार से मिलने, संवेदना व्यक्त करने और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

पीड़ित परिवार को पांच लाख की सहायता

मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भी हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरी योगी सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है. मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है. पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जेसीबी को कब्जे में ले लिया है.

बिहार में तिलक समारोह से लौटते समय बड़ा हादसा : नहर में समाई कार, 6 की मौत और 1 गंभीर

  • गोरखपुर से हरेंद्र दुबे की रिपोर्ट

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?