Rasik Dulari Suicide: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज और उनका राधा केलि कुंज आश्रम इन दिनों चर्चा में है. 25 सितंबर को प्रमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली. आध्यात्म को अपना चुके शिष्य की रहस्यमयी मौत ने लोगों को हैरान कर दिया है. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहे और दावे किए जा रहे हैं. रसिक दुलाई की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एक के बाद एक सामने आ रहे सीसीटीवी फुटेज ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. चलिए जानते हैं शिष्य की मौत के बाद अब तक क्या कुछ हुआ.
चौथी मंजिल से कूदकर मौत
25 सितंबर को सुबह 10:30 बजे, संत प्रेमानंद के 25 वर्षीय शिष्य रसिक दुलारी शरण ने गुरुकृपा कुंज अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स की चौथी मंजिल की छत से कूदकर जान दे दी. वह मध्य प्रदेश के जबलपुर में फरहादुली की नर्मदा बस्ती के रहने वाले थे. शुरुआती जांच और CCTV फुटेज के आधार पर, पुलिस का मानना है कि यह आत्महत्या का मामला है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट
रसिक दुलारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मौत को गुत्थी को और सुलझा दिया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट अनुसार, चौथी मंजिल से गिरने के कारण उनकी बाईं ओर की पसलियां टूट गई थीं और बायां फेफड़ा फट गया था. शरीर के अन्य हिस्सों खासकर टखनों और पैरों की हड्डियां भी टूट गई थीं. डॉक्टरों ने बताया कि रसिक दुलारी की मौत बहुत ज्यादा खून बहने और गिरने से लगी गंभीर अंदरूनी चोटों के कारण हुई. रसिक दुलारी के परिवार वालों ने उनकी मौत के हालात पर गंभीर सवाल उठाए हैं. परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग की है और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से CBI जांच के आदेश देने की अपील की है.
सीसीटीवी फुटेज दिखा पूरा घटनाक्रम
रसिक दुलारी शरण की मौत से पहले की घटनाओं के सीसीटीवी क्लिप भी सामने आ रहे हैं. इन क्लिप्स में रसिक दुलारी के अपने कमरे से निकलने से लेकर चौथी मंजिल से कूदने तक घटनाओं का पूरा क्रम दर्ज है. वीडियो में रसिक दुलारी को अपनी धोती पकड़े हुए, परेशान और असहज हालत में कमरे से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है. दूसरे और तीसरे क्लिप में वे इमारत की सीढ़ियां चढ़ते रहे हैं. चौथी मंजिल की छत के एक क्लिप दिखता है कि रसिक दुलारी दीवार के सहारे बैठे हैं और फिर छत के फर्श पर लेट जाते हैं. ऐसा लगता है कि उन्हें दर्द हो रहा था. इसके बाद वे अचानक खड़े हो जाते हैं और बिना किसी हिचकिचाहट के दीवार पर चढ़कर नीचे कूद जाते हैं. इन सभी फुटेज से यह तो साफ हो जाता है कि रसिक दुलारी ने आत्महत्या की थी, हालांकि इनकी प्रमाणिकता को लेकर भी सवाल है, क्योंकि यह पता नहीं चल पाया है कि सीसीटीवी फुटेज कौन लीक कर रहा है.
आश्रम ट्रस्ट ने जताया दुख
वहीं दूसरी तरफ लोग प्रेमानंद महाराज की चुप्पी को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं. लगातार बढ़ते विवाद के बीच राधा केलि कुंज ट्रंस्ट ने आधिकारिक पत्र जारी कर इस घटना पर गहरा दुख जताया है. आश्रम ने कहा कि वे पुलिस प्रशासन की निष्पक्ष और तथ्यात्मक जांच में पूरा सहयोग कर रहे है. ट्रंस्ट ने भक्तों ने अपील की है कि जब तक पुलिस जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें.
आश्रम में हुए बड़े बदलाव
रसिक दुलारी की मौत के बाद आश्रम के नियमों में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं. आश्रम में कपड़ों से जुड़े कड़े नियमों को खत्म कर दिया गया है और जो साधक मानसिक रूप से परेशान या बीमार हैं, उन्हें घर वापस भेजा जा रहा है. अब गृहस्थ जीवन जीने वाले शिष्यों को पारंपरिक सफेद या पीले वस्त्र पहनने की अनुमति नहीं होगी. वे सामान्य कपड़े पहनेंगे. आश्रम में नए भक्तों को अंतिम दीक्षा (गुरु दीक्षा) देने की प्रक्रिया को अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया है. अगली सूचना तक, सुबह होने वाले नियमित दीक्षा सत्रों के लिए रजिस्ट्रेशन और उपस्थिति को भी पूरी तरह से रोक दिया गया है. आम तीर्थयात्रियों और आने वाले भक्तों के लिए दर्शन की व्यवस्था, जो पहले टोकन सिस्टम के जरिए की जाती थी, उसे भी पूरी तरह से बंद कर दिया गया है.
महज 2250 रुपए के लिए खूनी खेल : लखनऊ में शराब के नशे में दोस्त ने दोस्त को दिया करंट, तड़प कर मौत
News Source: ANI
