Home Top News ‘वोट लूटे जा रहे…’ ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़क पर उतरा INDIA ब्लॉक, जानें क्या बोले नेता?

‘वोट लूटे जा रहे…’ ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़क पर उतरा INDIA ब्लॉक, जानें क्या बोले नेता?

by Sachin Kumar 6 October 2026, 2:12 PM IST (Updated 6 October 2026, 2:16 PM IST)
6 October 2026, 2:12 PM IST (Updated 6 October 2026, 2:16 PM IST)
INDIA bloc takes streets against Gyanesh Kumar

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक सड़क पर उतर गया है. विपक्षी गठबंधन लगातार ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है. इसी कड़ी में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे समेत INDIA ब्लॉक के कई नेताओं ने मार्च निकाला. मार्च को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की है. इसके बावजूद सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए हैं. वहीं, रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने चुनाव आयोग के मुख्यालय की ओर जाने वाली सड़कों पर बैरिकेडिंग कर दी है. इस दौरान प्रदर्शनकारी सांसदों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और खींचतान भी देखने को मिली.

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए इकट्ठा हुए

इसी कड़ी में प्रदर्शन में शामिल होने वाले MDMK सांसद दुरई वाइको ने कहा कि कुछ पार्टियों को छोड़कर पूरा विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के लिए यहां इकट्ठा हुआ है. उन्होंने एकतरफा फैसले लेकर संविधान के खिलाफ काम किया है. सुप्रीम कोर्ट ने कल साफ तौर पर कहा है कि उसने फार्म-6 में बदलाव को लेकर कोई मंज़ूरी नहीं दी है. वहीं, कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि यह बहुत शर्मनाक है कि बीजेपी के एक प्रवक्ता ने ज्ञानेश कुमार को ‘गणेश कुमार’ कहा. भगवान गणेश की तुलना चोरी, भ्रष्टाचार और वोट की चोरी के आरोपी व्यक्ति से की गई. सुप्रीम कोर्ट के जज कह रहे हैं कि गलत काम हो रहा है. इसीलिए हम सड़कों पर उतरे हैं और यह आंदोलन जारी रहेगा.

देश को न्याय मिलना चाहिए

समाजवादी पार्टी के सांसद ज़िया-उर-रहमान बर्क ने कहा कि वोट लूटे जा रहे हैं, लोकतंत्र की हत्या हो रही है. हम CEC के इस्तीफे की मांग करते हैं. देश को न्याय मिलना चाहिए. आज हमने संसद से मार्च किया है, लेकिन यह एक आंदोलन का रूप ले सकता है और पूरा देश सड़कों पर उतर आएगा. इसके अलावा कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी कहती हैं कि यह देश के लिए शर्म की बात है कि वहां बैठे भ्रष्ट लोगों ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्रों में से एक की गरिमा से समझौता किया है. उन्होंने आम आदमी का वोट और संवैधानिक अधिकार छीन लिए हैं. संसद सदस्य होने के नाते, आम आदमी की आवाज उठाना हमारी जिम्मेदारी है. पश्चिम बंगाल में लाखों लोगों को हटा दिया गया.

चुनाय आयोग मुख्यालय तक मार्च करेगा इंडिया गठबंधन, पुलिस ने की मल्टीलेयर बैरिकेडिंग, सुरक्षा बढ़ाई गई

देश भर के समझदार वोटर एकजुट

इसके अलावा समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव कुमार राय ने कहा कि देश की जनता भारत निर्वाचन आयोग के खिलाफ आगे आई है. साथ ही RJD सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि यह सिर्फ INDIA गठबंधन की बात नहीं है. देश भर के समझदार वोटर एकजुट हैं. यह लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है. वहीं, कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा कहते हैं कि हमें प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग करनी चाहिए, जिनके कहने पर ये गलत काम हो रहे हैं. अगर चुनाव आयोग में फ़ैसला सिर्फ़ एक व्यक्ति को ही लेना है, तो फिर दो अन्य लोगों को क्यों नियुक्त किया गया? इस सिस्टम को ही खत्म कर देना चाहिए.

“ज्ञानेश, बस हो गया”, आकाशवाणी भवन में घुसे राहुल-प्रियंका, मार्च को रोकने में जुटी पुलिस

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?