Home पर्यटन Goa घूमने का बना रहे हैं प्लान? बागा से पालोलेम तक, ये 5 बीच आपकी ट्रिप बना देंगे यादगार

Goa घूमने का बना रहे हैं प्लान? बागा से पालोलेम तक, ये 5 बीच आपकी ट्रिप बना देंगे यादगार

by Preeti Pal 21 November 2026, 1:10 PM IST (Updated 21 November 2026, 1:11 PM IST)
21 November 2026, 1:10 PM IST (Updated 21 November 2026, 1:11 PM IST)
Goa घूमने का बना रहे हैं प्लान? बागा से पालोलेम तक, ये 5 बीच आपकी ट्रिप बना देंगे यादगार

Goa Beaches: गोवा का नाम सुनते ही आंखों के सामने नीला समंदर, सफेद रेत, नारियल के पेड़, बीच पर मस्ती और शानदार सनसेट का नजारा घूमने लगता है. देश ही नहीं, विदेशों से भी टूरिस्ट गोवा पहुंचते हैं. किसी को यहां की नाइटलाइफ पसंद आती है, तो कोई शांति से समंदर किनारे बैठकर छुट्टियां बिताना चाहता है. गोवा की खासियत यही है कि यहां हर तरह के ट्रैवलर के लिए कुछ न कुछ खास है. अगर आप भी गोवा घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो सिर्फ होटल और पार्टी तक अपनी ट्रिप को सीमित न रखें. यहां के बीच भी आपकी जर्नी का सबसे खूबसूरत हिस्सा बन सकते हैं. बागा से लेकर पालोलेम तक, गोवा के कुछ बीच ऐसे हैं जहां घूमना, पानी में खेलना और खूबसूरत नजारे देखना आपकी ट्रिप को यादगार देते हैं.

बागा बीच

नॉर्थ गोवा का बागा बीच उन लोगों के लिए शानदार है जिन्हें घूमने के साथ पार्टी और एडवेंचर भी पसंद है. यहां बीच शैक, म्यूजिक, नाइटलाइफ और वॉटर स्पोर्ट्स का भरपूर मजा मिलता है. जेट स्की, पैरासेलिंग और बनाना बोट जैसी गतिविधियां आपकी छुट्टियों में रोमांच भर सकती हैं. अगर गोवा में मस्ती और हलचल वाला माहौल चाहिए, तो बागा अच्छा ऑप्शन है.

पालोलेम बीच

साउथ गोवा का पालोलेम बीच उन लोगों के लिए है जो शोर-शराबे से दूर कुछ सुकून के पल चाहते हैं. यहां सफेद रेत, नारियल के पेड़ और शांत लहरें आपको रिलैक्स करने का मौका देती हैं. यहां डॉल्फिन देखने के लिए बोट ट्रिप भी की जा सकती है. कपल्स और नेचर लवर्स के लिए ये जगह बढ़िया है.

भारत की ‘गुफाओं की नगरी’ कौन सी है? समुद्र के बीच छिपा है 1500 साल पुराना गज़ब का रहस्य

अंजुना बीच

अंजुना बीच गोवा के उन तटों में शामिल है, जहां समंदर, म्यूज़िक और बोहेमियन माहौल का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. यहां के पहाड़, बीच शैक और आसपास के कैफे इसे खास बनाते हैं. अंजुना की फ्ली मार्केट भी काफी फेमस है, जहां कपड़े, जूलरी और कई तरह की चीजें मिलती हैं.

कैंडोलिम बीच

अगर आप गोवा में ऐसा बीच चाहते हैं जहां बहुत ज्यादा भीड़-भाड़ के बिना समंदर का मजा लिया जा सके, तो कैंडोलिम बीच अच्छा ऑप्शन है. यहां बीच पर लंबी वॉक, शैक में खाना और सनसेट का भरपूर मज़ा लिया जा सकता है. ये बीच नॉर्थ गोवा में घूमने वालों के लिए एक खूबसूरत डेस्टिनेशन है.

वागाटोर बीच

वागाटोर बीच अपनी खूबसूरत चट्टानों, समंदर के शानदार नजारे और आसपास के कैफे के लिए जाना जाता है. यहां का सनसेट देखने लायक होता है. बीच के आसपास घूमते हुए आपको गोवा का एक अलग ही रंग देखने को मिलेगा. यहां का माहौल दोस्तों के साथ घूमने, तस्वीरें खिंचवाने और शाम बिताने के लिए बढ़िया है.

सर्दियों में घूमने का बना रहे हैं प्लान? भारत की ये 5 जगहें बना देंगी आपकी छुट्टियां यादगार

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?