Stock Market Holiday: अगर आप मंगलवार सुबह शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने की तैयारी कर रहे थे, तो पहले बाजार की छुट्टी का कैलेंडर देख लीजिए. गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व यानी गुरु नानक जयंती के मौके पर आज घरेलू शेयर बाजार बंद रहेंगे. हालांकि, कमोडिटी बाजार में कारोबार करने वालों के लिए शाम का सेशन खुला रहेगा. यानी शेयर बाजार में आज भले ही खरीद-बिक्री नहीं होगी, लेकिन MCX पर शाम से ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी.
NSE और BSE बंद
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने 24 नवंबर को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के चलते ट्रेडिंग हॉलिडे घोषित किया है. इस दौरान इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में कारोबार पूरी तरह बंद रहेगा. शेयर बाजार में अब नियमित ट्रेडिंग बुधवार, 25 नवंबर को दोबारा शुरू होगी. ऐसे में निवेशकों को अगले कारोबारी दिन तक इंतजार करना होगा.
Stock Market ने किया खुश! 9 महीने के हाई पर Sensex-Nifty, इन शेयरों ने लगाई जोरदार छलांग
शाम को खुलेंगे बाजार
कमोडिटी बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) का कारोबार आज पूरी तरह बंद नहीं रहेगा. एक्सचेंज के छुट्टी कैलेंडर के मुताबिक, सुबह का ट्रेडिंग सेशन बंद रहेगा, लेकिन शाम के सत्र में कारोबार शुरू हो जाएगा. इसका मतलब है कि सोना, चांदी और बाकी कमोडिटी में ट्रेडिंग करने वाले कारोबारियों को शाम के सेशन में बाजार पर नजर रखने का मौका मिलेगा.
सोमवार की गिरावट
बाजार की छुट्टी ऐसे समय आई है, जब सोमवार को शेयर बाजार में जोरदार बिकवाली देखने को मिली थी. बैंकिंग और मेटल शेयरों में दबाव, ग्लोबल मार्केट की कमजोरी और हालिया तेजी के बाद प्रोफिट बुकिंग ने बाजार का मूड बिगाड़ दिया था. सोमवार को निफ्टी 50 करीब 450.95 अंक यानी 1.75 प्रतिशत गिरकर 25,349.65 पर बंद हुआ. वहीं, सेंसेक्स 1,483.72 अंक यानी 1.77 प्रतिशत टूटकर 82,435.99 पर आ गया. बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला. निफ्टी बैंक 3 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 62,585 पर पहुंच गया. हाल ही में ये इंडेक्स अपने रिकॉर्ड लेवल के करीब पहुंचा था. वहीं, निफ्टी मेटल इंडेक्स में 3.70 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. हालांकि, बाजार की इस गिरावट के बीच IT सेक्टर ने राहत दी. निफ्टी IT इंडेक्स करीब 1.8 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ. ये अकेला ऐसा इंडेक्स रहा, जिसने तेजी दिखाई.
News Source: ANI
Stock Market में सुबह-सुबह धमाका! Sensex-Nifty उछले, इन शेयरों में सबसे ज्यादा हलचल
