Home Latest News & Updates Dhruv Rathee की मुश्किलें बढ़ीं, 8 साल पुराने केस में दिल्ली कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट

Dhruv Rathee की मुश्किलें बढ़ीं, 8 साल पुराने केस में दिल्ली कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट

by Preeti Pal 23 November 2026, 2:47 PM IST
23 November 2026, 2:47 PM IST
Dhruv Rathee की मुश्किलें बढ़ीं, 8 साल पुराने मानहानि केस में दिल्ली कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट

Dhruv Rathee: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. दरअसल, दिल्ली की एक अदालत ने 8 साल पुराने आपराधिक मानहानि मामले में ध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है. अदालत में पेश नहीं होने और पहले जारी जमानती वारंट की तामील नहीं हो पाने के बाद ये कदम उठाया गया है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 3 दिसंबर को होगी. ये मामला साल 2018 में ध्रुव राठी की तरफ से अपलोड किए गए एक वीडियो से जुड़ा है. वीडियो में दावा किया गया था कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के आईटी सेल ने विकास संकृत्यायन, जिन्हें विकास पांडे के नाम से भी जाना जाता है, को उनके खिलाफ बदनाम करने के लिए रिश्वत देने की कोशिश की थी. इसी आरोप को लेकर विकास पांडे ने ध्रुव राठी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया था.

2018 में शुरू हुआ विवाद

ये विवाद मई 2018 में अपलोड किए गए ध्रुव राठी के एक वीडियो से शुरू हुआ था. शिकायतकर्ता विकास पांडे का आरोप है कि वीडियो में उनके खिलाफ लगाए गए आरोप उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाले थे. वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया था. उस समय दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल ने भी इसे रीट्वीट किया था. इसके बाद विकास पांडे ने वीडियो में लगाए गए आरोपों और उसके प्रसार को लेकर ध्रुव राठी और अरविंद केजरीवाल दोनों के खिलाफ आपराधिक मानहानि की कार्यवाही शुरू की थी.

अयोध्या से जनकपुर तक दौड़ी ट्रेन, भारत-नेपाल का रिश्ता सिर्फ पड़ोस का नहीं, ‘रोटी-बेटी’ का है

समन की तामील

अदालत ने जुलाई 2019 में ध्रुव राठी को मामले में पेश होने के लिए समन जारी किया था. हालांकि, कई सालों तक समन की तामील कराने की कोशिशें सफल नहीं हो सकीं. एक पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने प्रोसेस सर्वर की रिपोर्ट पर भी ध्यान दिया था. रिपोर्ट में बताया गया था कि ध्रुव राठी के गुरुग्राम वाले घर पर समन पहुंचाने की कोशिश की गई, लेकिन वहां ताला लगा हुआ मिला. शिकायतकर्ता ने अदालत से प्रक्रिया को जल्द पूरा कराने की अपील की थी. उनका कहना था कि ध्रुव राठी मुख्य रूप से विदेश में रहते हैं, जिसकी वजह से अदालत का नोटिस पहुंचाने में बार-बार परेशानी हो रही है. अदालत ने शिकायतकर्ता को प्रोसेस सर्वर के साथ जाकर समन की तामील कराने में मदद करने की अनुमति भी दी थी.

अब गैर-जमानती वारंट

17 अक्टूबर को अदालत ने ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था. लेकिन इस वारंट की भी तामील नहीं हो सकी. इसके बाद अदालत ने अब गैर-जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया है. गैर-जमानती वारंट जारी होने का मतलब है कि अदालत ने आरोपी की पेशी सुनिश्चित करने के लिए एक सख्त कदम उठाया है. हालांकि, ये आदेश अपने आप में किसी व्यक्ति को दोषी घोषित नहीं करता. ऐसे में अब इस मामले में अगली सुनवाई 3 दिसंबर को होगी. अदालत में आगे की कार्यवाही के दौरान इस पुराने विवाद से जुड़े कानूनी पहलुओं की जाएगी.

News Source: ANI

India-Nepal के बीच 8 बड़े समझौते, स्पेस से लेकर आयुर्वेद और पुलिस ट्रेनिंग पर सहमति

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?