Home Latest News & Updates 2017 से पहले मैनपुरी में था पहचान का संकट, सपा के गढ़ में गरजे योगी, पिछली सरकारों की नीतियों को कोसा

2017 से पहले मैनपुरी में था पहचान का संकट, सपा के गढ़ में गरजे योगी, पिछली सरकारों की नीतियों को कोसा

by Sanjay Kumar Srivastava 26 July 2026, 4:39 PM IST (Updated 27 July 2026, 10:47 AM IST)
26 July 2026, 4:39 PM IST (Updated 27 July 2026, 10:47 AM IST)
2017 से पहले मैनपुरी में था पहचान का संकट, सपा के गढ़ में गरजे योगी आदित्यनाथ, पिछली सरकारों की नीतियों को कोसा

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को समाजवादी पार्टी के पारंपरिक गढ़ मैनपुरी में SP पर जमकर हमला बोला. उन्होंने SP पर पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले जिले के लोगों को पहचान के संकट का सामना करना पड़ता था. उन्होंने यह बात एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही. इस मौके पर योगी ने मैनपुरी और करहल विधानसभा क्षेत्रों के लिए लगभग 682 करोड़ रुपये की लागत वाली 111 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

बीजेपी सरकार ने बदल दी जिले की छवि

मैनपुरी का प्रतिनिधित्व लोकसभा में समाजवादी पार्टी (SP) प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव करती हैं. यह समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है और लंबे समय से पार्टी के राजनीतिक मज़बूत ठिकानों में से एक रहा है. यह दावा करते हुए कि बीजेपी सरकार ने जिले की छवि बदल दी है. उन्होंने आरोप लगाया कि मैनपुरी को कभी पिछली सरकारों की नीतियों के कारण नुकसान उठाना पड़ा था. उन्होंने कहा कि एक समय था जब लोग मैनपुरी का नाम सुनकर डर जाते थे. मैनपुरी के युवाओं को होटलों में कमरे नहीं मिलते थे. उन्हें धर्मशालाओं में ठहरने की इजाज़त नहीं थी, और एक ईमानदार व्यक्ति के लिए भी दूसरे शहरों में किराए का घर मिलना मुश्किल होता था. सिर्फ़ इसलिए कि वह मैनपुरी से था. आज, अगर मैनपुरी का कोई युवा, किसान या व्यापारी देश में कहीं भी अपना परिचय देता है, तो लोग उसे सम्मान देने के लिए उत्सुक रहते हैं.

पहले काबिल युवाओं को नहीं मिलती थी नौकरी

शुरुआत में SP का नाम लिए बिना आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने युवाओं को नौकरियों से, किसानों को समृद्धि से, व्यापारियों को सुरक्षा से और कारीगरों को रोज़गार से वंचित रखकर मैनपुरी और उत्तर प्रदेश के लिए पहचान का संकट पैदा किया था. मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों के दौरान भर्तियां पैसे और सिफारिशों से प्रभावित होती थीं. उन्होंने कहा कि एक समय था जब नौकरियों के लिए विज्ञापन तो निकलते थे, लेकिन वे काबिल युवाओं को नहीं मिलती थीं.

भारत की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बना यूपी

कहा कि चेहरे और पैसे देखे जाते थे. जो गरीब युवा पैसे नहीं दे पाता था, उसे नौकरी नहीं मिलती थी. आज, बीजेपी की डबल-इंजन सरकार में खाली पद निष्पक्ष रूप से भरे जाते हैं. मैनपुरी और इटावा के युवा भी गर्व के साथ नियुक्ति पत्र प्राप्त करते हैं और एक नए उत्तर प्रदेश और नए भारत के निर्माण में योगदान देते हैं. उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य नहीं रहा. यह रेवेन्यू देने वाला वाला राज्य है और भारत की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन गया है. मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर SP पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि पहले व्यापारी निवेश करने से डरते थे.

योगी सरकार कांवड़ यात्रा के लिए चलाएगी अतिरिक्त बसें, सुरक्षा के लिए 24 घंटे एक्टिव रहेगा कंट्रोल रूम

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?