Home Latest News & Updates दिल्ली में कैब ड्राइवर की हत्या का खुला राज, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी; 3 लोगों को किया गिरफ्तार

दिल्ली में कैब ड्राइवर की हत्या का खुला राज, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी; 3 लोगों को किया गिरफ्तार

by Sachin Kumar 26 July 2026, 5:02 PM IST (Updated 27 July 2026, 10:49 AM IST)
26 July 2026, 5:02 PM IST (Updated 27 July 2026, 10:49 AM IST)
Cab driver murder case solved 3 arrested east Delhi

Delhi Crime : दिल्ली पुलिस ने कृष्णा नगर में एक कैब ड्राइवर की हत्या का मामला सुलझा लिया है. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. साथ ही चौथे संदिग्ध की पहचान कर ली गई है और वह अभी फरार चल रहा है. पुलिस ने बताया कि उन्हें 23 जुलाई को एक पीसीआर कॉल से हत्या की सूचना मिली. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसने पूर्वी दिल्ली के वेस्ट विनोद नगर के रहने वाले विजय कुमार (40) अपनी कार के अंदर कई बार चाकू मारे जाने की हालत में मिले. अधिकारी ने बताया कि विजय कुमार को डॉ. हेडगेवार ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

चाकू मारकर गाड़ी लेकर भागे आरोपी

मृत घोषित किए जाने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया और इस अनसुलझे मर्डर केस की जांच के लिए की टीमें बनाईं. पुलिस को आरोपियों ने बताया कि आसान तरीके से पैसे कमाने के लिए कैब ड्राइवर को लूटने की योजना बनाई और उससे पहले हम सभी लोगों ने एकसाथ शराब पी थी. पुलिस ने बताया कि अमन ने कथित तौर पर चाकू का इंतजाम किया और अयान के मोबाइल फोन का इस्तेमाल करके रैपिडो (Rapido) कैब की बुकिंग की. इसके बाद चारों लोग कैब में बैठ गए. फिर चित्रा विहार क्रॉसिंग लाइट के पास आरोपियों ने ड्राइवर को चाकू मार दिया. हमला करने के बाद आरोपियों ने ड्राइवर को सीट पर बैठा दिया और फिर गाड़ी लेकर वहां से भाग गए.

मन की बात: Vikram-1 से लेकर सीतामढ़ी के वेस्ट टू वेल्थ मॉडल तक, पीएम मोदी की बड़ी बातें

ईस्ट आजाद नगर छोड़कर भागे गाड़ी

वहीं, आरोपी जब कार लेकर भागे तो उसमें खून बाहर आने लगे और फिर कुछ लोग उनके पीछे भागे. इसी बीच खून से सनी कार को आरोपी ईस्ट आजाद नगर मेट्रो स्टेशन के पास छोड़ गए. वहीं, केस की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने CCTV फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और दूसरे तकनीकी सबूतों की जांच शुरू की और इसके बाद आरोपियों को दबोचने में सफलता मिली. दूसरी तरफ चाकू मारने वाले का पता न्यू सीलमपुर से चला. पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी अयान (20) के तौर पर हुई है, जो कथित तौर पर लूट और झपटमारी समेत चार पुराने आपराधिक मामलों में शामिल रहा है. इसके अलावा साहिल (19) नाम का शख्स भी पुलिस ने पकड़ा है और उसके ऊपर पहले भी झपटमारी के केस दर्ज है.

अमन के रूप में चौथे आरोपी की पहचान

इस मामले में एक नाबालिग को भी पकड़ा है. साथ ही चौथे आरोपी की पहचान अमन के तौर पर हुई है. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार, खून से सनी कार, आरोपियों के खून से सने कपड़े, अपराध में इस्तेमाल मोबाइन और दूसरे सबूतों को बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी आगे की जांच जारी है और दूसरे एंगल से भी इस मामले को जानने की कोशिश की जा रही है.

उमर खालिद का समर्थन करने वालों पर एक्शन! CJP प्रदर्शन में दिखाया प्लेकार्ड; युवकों ने की ये मांग

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?