Home Latest News & Updates रेल लाइन के ऊपर बने धर्मशाला, चारफाटक और सूरजकुंड ओवरब्रिज की होगी मरम्मत, टेंडर प्रक्रिया शुरू

रेल लाइन के ऊपर बने धर्मशाला, चारफाटक और सूरजकुंड ओवरब्रिज की होगी मरम्मत, टेंडर प्रक्रिया शुरू

by Live Times Admin 15 November 2026, 12:03 PM IST
15 November 2026, 12:03 PM IST
गोरखपुर में रेल लाइन के ऊपर बने धर्मशाला, चारफाटक और सूरजकुंड ओवरब्रिज की होगी मरम्मत, टेंडर प्रक्रिया शुरू

UP News: गोरखपुर महानगर का धर्मशाला, चारफाटक और सूरजकुंड ओवरब्रिज कमजोर होने लगा है. यह सभी रेल लाइन के ऊपर बने हैं. इन ओवरब्रिज की प्रारंभिक जांच के बाद मरम्मत की जरूरत बताई गई. इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने इनकी मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है. यातायात विभाग से समय को लेकर अनुमति मांगी गई है. माना जा रहा है कि त्योहार बीतने के बाद एक-एक कर ओवरब्रिज को बंद कर मरम्मत कराई जाएगी.

ओवरब्रिज पर बने जगह-जगह गड्ढे

गोलघर काली मंदिर के आगे से धर्मशाला बाजार के ऊपर से असुरन तक ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया है. यह ओवरब्रिज महानगर को सीधे मेडिकल कालेज रोड से जोड़ता है. वर्ष 2011 में इस ओवरब्रिज का उद्घाटन हुआ था. वर्षा के दिनों में अंडरपास में पानी भर जाने के कारण लोगों को चारफाटक या तरंग क्रासिंग से होकर गुजरना पड़ता था. लगातार वाहनों के गुजरने के कारण ओवरब्रिज पर जगह-जगह गड्ढे भी बन गए हैं, जिससे इसकी बार-बार पैचिंग भी करानी पड़ती है.

2011 में बना था चार फाटक ब्रिज

दूसरा प्रमुख ओवरब्रिज मोहद्दीपुर से चारफाटक क्रासिंग से होते हुए धर्मशाला, चारफाटक व सूरजकुंड ओवरब्रिज को बंद कर काम कराया जाएगा. निर्माण खंड तीन लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता यूपी सिंह ने बताया कि विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है. सभी की सहूलियत को देखते हुए कार्य कराया जाएगा. मरम्मत की अभी कोई तिथि तय नहीं की गई है. चार फाटक ओवरब्रिज मोहद्दीपुर से बिछिया की तरफ जाने के लिए बना है. यह ओवरब्रिज भी वर्ष 2011 में बनाया गया था. चारफाटक रेलवे क्रासिंग पर लगातार लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने के लिए इस महत्वपूर्ण ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया था.

दो महीने तक यातायात में हो सकती है परेशानी

ओवरब्रिज की बेयरिंग बदलने और अन्य सुधार कार्यों के कारण इन ओवरब्रिजों को एक से दो महीने तक बंद करने की जरूरत पड़ सकती है. तीनों ओवरब्रिज दो लेन के हैं. यदि एक लेन बंद किया जाएगा तो दूसरे से वाहनों को गुजारने में मुश्किल होगी. इसे देखते हुए माना जा रहा है कि पूरा ओवरब्रिज बंद कर मरम्मत कार्य कराया जाएगा. ऐसा होने पर लोगों को आने-जाने के लिए वैकल्पिक रास्ता देना यातायात पुलिस के लिए मुश्किल भरा होगा.

एक की मरम्मत में खर्च होंगे करीब 1.40 करोड़

लोक निर्माण विभाग ने तीनों ओवरब्रिज की मरम्मत का अलग-अलग बजट बनाया है. एक ओवरब्रिज की मरम्मत पर 1.25 करोड़ रुपये से 1.40 करोड़ रुपये तक खर्च हो सकते हैं. सूरजकुंड ओवरब्रिज का निर्माण वर्ष 2016 में हुआ था. इस ओवरब्रिज के बन जाने के बाद रेलवे क्रासिंग से जोखिम के बीच गुजरने से मुक्ति मिल गई. यह ओवरब्रिज भी कमजोर हो गया है. वहीं गोरखपुर की जनता का कहना है कि ओवर ब्रिज का जीर्णोद्वार समय-समय पर होना चाहिए.

रफ्तार और व्यूज का खतरनाक शौक : एक बाइक, 7 सवारी और बिना हेलमेट हाईवे पर स्टंट, पुलिस ने लिया संज्ञान

  • गोरखपुर से हरेंद्र दुबे की रिपोर्ट

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?