Home Latest News & Updates तकनीकी सहयोग से मजबूत होंगे स्वयं सहायता समूह, ग्रामीण महिला उद्यमियों को मिलेगा ‘IIM मॉडल’ का साथ

तकनीकी सहयोग से मजबूत होंगे स्वयं सहायता समूह, ग्रामीण महिला उद्यमियों को मिलेगा ‘IIM मॉडल’ का साथ

by Dheeraj Tripathi 22 August 2026, 6:37 PM IST
22 August 2026, 6:37 PM IST
तकनीकी और व्यावसायिक सहयोग से मजबूत होंगे स्वयं सहायता समूह, ग्रामीण महिला उद्यमियों को मिलेगा 'IIM मॉडल' का साथ

Women Empowerment: उत्तर प्रदेश में तकनीकी सहयोग से ग्रामीण महिला उद्यमियों को सफलता का नया मंच मिलेगा. भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) लखनऊ की विशेषज्ञता से स्वयं सहायता समूहों के उद्यम मजबूत होंगे. योगी सरकार में अब छोटे उद्यमों को ‘आईआईएम मॉडल’ से बड़ा बनाया जाएगा. योगी सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण पर लगातार कार्य कर रही है.

प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिला उद्यमियों को तकनीकी एवं व्यवसायिक सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (UPSRLM) के अंतर्गत इन्क्यूबेशन सेंटर के शुभारंभ के लिए हरी झंडी दे दी गई है. केंद्र सरकार की स्वीकृति के बाद यह सेंटर समूह की महिलाओं द्वारा संचालित एवं स्थापित उद्यमों को मजबूत करने, उनका विस्तार करने तथा बाजार से जोड़ने के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएगा.

उपलब्ध कराई जाएगी पैकेजिंग

इन्क्यूबेशन सेंटर को IIM लखनऊ का तकनीकी सहयोग मिलेगा. इसके माध्यम से महिला उद्यमियों को बिजनेस प्लान, उत्पाद विकास, गुणवत्ता, ब्रांडिंग एवं पैकेजिंग, वित्तीय प्रबंधन, डिजिटल तकनीक, बाजार संपर्क एवं उद्यम विस्तार जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञ मार्गदर्शन और मेंटरिंग उपलब्ध कराई जाएगी. साथ ही, संभावनाशील उद्यमों को विशेषज्ञों, वित्तीय संस्थानों एवं बाजार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा.

मिलेगा व्यवसायिक सहयोग

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मिशन निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि यह इन्क्यूबेशन सेंटर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को उद्यम की पहचान एवं स्थापना से लेकर उसके सुदृढ़ीकरण, विस्तार और बाजार तक पहुंच बनाने में सहयोग देगा. इसका उद्देश्य ग्रामीण महिला उद्यमियों को केवल प्रशिक्षण तक सीमित न रखते हुए उनके वास्तविक व्यवसाय की जरूरतों के अनुरूप तकनीकी एवं व्यवसायिक सहयोग उपलब्ध कराना है.

इन्क्यूबेशन सेंटर निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका

मिशन निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अब केवल आजीविका गतिविधियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बड़ी संख्या में अपने उद्यम स्थापित कर रही हैं. इन्क्यूबेशन सेंटर इन उद्यमों को आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन, विशेषज्ञ सहयोग और बाजार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. IIM लखनऊ के सहयोग से ग्रामीण महिला उद्यमियों को अपने व्यवसाय को व्यवस्थित एवं विस्तार योग्य बनाने का अवसर मिलेगा.

उन्होंने कहा कि इस पहल से गांव की समूह की महिलाओं के छोटे उद्यमों को मजबूत व्यवसाय में बदलने और उनकी आय एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता बढ़ाने में मदद मिलेगी. उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मिशन निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि IIM लखनऊ के सहयोग से ग्रामीण महिलाओं को प्रबंधन के गुण भी सिखाए जाएंगे. जिससे उन्हें बाजार में किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े.

NCR में बढ़ते प्रदूषण पर जताई चिंताः धुएं और धूल पर वार, पराली और उद्योगों पर कड़ा एक्शन

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?