Home Top News IIT दिल्ली के छात्र ने छठी मंजिल से लगाई छलांग, अस्पताल पहुंचने के बाद हुई मौत; जांच जारी

IIT दिल्ली के छात्र ने छठी मंजिल से लगाई छलांग, अस्पताल पहुंचने के बाद हुई मौत; जांच जारी

by Sachin Kumar 22 August 2026, 6:02 PM IST (Updated 22 August 2026, 6:03 PM IST)
22 August 2026, 6:02 PM IST (Updated 22 August 2026, 6:03 PM IST)
IIT Delhi student dies suicide campus

IIT Delhi : आईआईटी दिल्ली में शनिवार की सुबह M.Sc. Physics के 31 वर्षीय स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली. पुलिस के मुताबिक, कैंपस में पहुंचने के बाद छात्र ने बिल्डिंग की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी. गंभीर रूप से घायल छात्र को तत्काल IIT के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

वहीं, शुरुआती जांच से पता चला है कि मृतक सुबह करीब 8 बजे मुख्य गेट से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली कैंपस में दाखिला हुआ था. वह लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स गया और फिर लिफ्ट से छठीं मंजिल पहुंचा. इसके बाद वह कथित तौर पर बिल्डिंग से कूद गया.

थाने को PCR कॉल से मिली सूचना

घायल छात्र को तुरंत IIT के कैंपस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे ‘ब्रॉट डेड’ घोषित कर दिया गया. सुबह करीब 8:30 बजे किशनगढ़ पुलिस स्टेशन को इस घटना के बारे में पीसीआर कॉल मिली. इसके बाद पुलिस की एक टीम आईआईटी दिल्ली कैंपस पहुंची. सबूत इकट्ठा करने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) यूनिट को बुलाया गया.

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

अधिकारी ने बताया कि फिलहाल घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. उन्होंने यह भी बताया कि मृतक की जेब से एक मोबाइल फोन मिला है और उसकी जांच की जा रही है. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. अब रिपोर्ट आने के बाद की आगे की जांच की जाएगी.

केरल में मिला छात्र का शव, अरुणाचल प्रदेश का रहने वाला मारपू कर रहा था बी.टेक, मंत्री ने दिए जांच के आदेश

नहीं मिला चोट का कोई दूसरा निशान

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि शरीर पर गिरने से लगी चोटों के अलावा कोई दूसरा निशान नहीं मिला है. इसके अलावा जांच के तहत पुलिस IIT से छात्र के काउंसलिंग रिकॉर्ड और दूसरी जरूरी जानकारी ले रही है. पुलिस ने कहा कि छात्र की मौत की परिस्थितियां की जांच की जा रही है. साथ ही सामने मौजूद साक्ष्य की भी जांच की जा रही है.

घटना की वजह नहीं हो पाई स्पष्ट

पुलिस के अनुसार, अभी तक छात्र के सुसाइड की वजह नहीं पता चल पाई है. मामले की जांच जारी है और किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस आईआईटी दिल्ली से जुड़े काउंसलिंग रिकॉर्ड और अन्य जानकारी भी हासिल कर रही है.

ग्रेटर नोएडा में मेडिकल की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बात, दो प्रोफेसर हिरासत में

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?