Home राज्य उत्तराखंड सरकार ने केंद्र से की सुरक्षा बलों की मांग

उत्तराखंड सरकार ने केंद्र से की सुरक्षा बलों की मांग

by Rashmi Rani 11 February 2024, 2:20 PM IST (Updated 31 October 2025, 11:50 AM IST)
11 February 2024, 2:20 PM IST (Updated 31 October 2025, 11:50 AM IST)
उत्तराखंड सरकार ने केंद्र से की सुरक्षा बलों की मांग, बनभूलपुरा में अब भी धारा 144 लागू

11 Feb 2024

बनभूलपुरा में अब भी धारा 144 लागू

उत्तराखंड के हल्द्वानी में अवैध मदरसा गिराने को लेकर भड़की हिंसा के बाद शांति का माहौल है, लेकिन बनभूलपुरा में अभी भी धारा 144 लागू है। उत्तराखंड सरकार ने शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए आज केंद्र से अर्धसैनिक बलों की चार कंपनी की मांग की है।

अतिरिक्त सुरक्षा बलों की मांग

सरकार का कहना है कि गृह मंत्रालय से केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 100—100 जवानों वाली चार कंपनियों की मांग की गयी है। जिससे हिंसा ग्रस्त बनभूलपुरा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बनाकर रखा जा सके। उन्होंने बताया कि चीफ सेक्रेटरी राधा रतूड़ी ने इसको लेकर केंद्र सरकार को रिक्वेस्ट भेज दी है ।

बनभूलपुरा में कर्फ्यू जारी

बता दें कि हल्द्वानी में हिंसा की घटना के बाद से बंद इंटरनेट सुविधा आज बहाल कर दी गई है, लेकिन बनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू अभी भी जारी है। शहर में शांति बनाए रखने के लिए करीब 1000 सुरक्षाकर्मी पहले से ही तैनात हैं। लेकिन बनभूलपुरा में दुकानें अब भी बंद हैं और सड़कों पर सन्नाटा है। यहां फिलहाल इंटरनेट सेवा को बंद रखा गया है। जिससे किसी तरह की अफवाह न फैलाई जा सके।

अवैध मदरसा हटाने पर भड़की थी हिंसा

हल्द्वानी में ‘मलिक का बगीचा’ में बने अवैध मदरसे और नमाज स्थल को तोड़ने के लिए पहुंची नगर-निगम की टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया था। इस दौरान भीड़ में शामिल असमाजिक तत्वों ने छतों से पत्थर फेंक कर हमला किया था और पेट्रोल बम फेंक कर गाड़ियों में आग लगाई थी। हिंसा इस कदर फैली की बेकाबू भीड़ ने बनभूलपुरा पुलिस थाने को फूंक दिया। बिगड़ते हालात को संभालने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया जिसमें छह दंगाइयों की मौत हो गयी थी।

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?