Home Latest News & Updates पश्चिम बंगाल: EC ने जारी की पहली सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, 29 लाख नामों पर सस्पेंस, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

पश्चिम बंगाल: EC ने जारी की पहली सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, 29 लाख नामों पर सस्पेंस, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

by Neha Singh
0 comment
WB Supplementary Voter List (1)

WB Supplementary Voter List: चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट में बदलाव करके नई सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी की है, जिसमें 29 लाख नामों की जांच करके, सही वोटर्स को जोड़ा गया है. जानें आप अपना नाम कैसे चेक कर सकते हैं.

24 March, 2026

पश्चिम बंगाल में चुनाव की तरीखों के ऐलान के बाद तैयारियां तेज हो गई हैं. इसी कड़ी में चुनाव आयोग ने भी पहली सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें काटे गए लाखों नामों को जांच के बाद फिर से जोड़ा गया है. एक अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग ने सोमवार रात पश्चिम बंगाल में SIR के फैसलों के बाद पहली सप्लीमेंट्री वोटर्स लिस्ट जारी की. उन्होंने कहा कि हर बूथ की लिस्ट रात करीब 11.55 बजे EC की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई थी. वोटर्स अपना नाम वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.

29 लाख वोटर्स की जांच पूरी

28 फरवरी को पब्लिश हुई फाइनल वोटर्स लिस्ट में करीब 60 लाख नामों को “अंडर एडजुडिकेशन” यानी ‘जांच प्रक्रिया के अंदर’ के तौर पर मार्क किया गया था. इसके बाद, 705 ज्यूडिशियल अधिकारियों को यह तय करने के लिए लगाया गया कि इन नामों को वोटर लिस्ट से रखा जाएगा या हटा दिया जाएगा. सप्लीमेंट्री लिस्ट में उन वोटर्स के नाम हैं जिनके मामलों पर इन ज्यूडिशियल अधिकारियों ने फैसला सुनाया है. चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर (CEO) मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि अब तक करीब 29 लाख नामों पर फैसला सुनाया जा चुका है, यानी 29 लाख वोटर्स की जांच पूरी हो गई है.

और भी लिस्ट आना बाकी

यह तुरंत पता नहीं चला कि इनमें से कितने नाम पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट में रखे गए और कितने हटा दिए गए. कई लोगों ने बताया कि लिस्ट उपलब्ध होने के बावजूद, इसे डाउनलोड नहीं किया जा सका. अधिकारियों ने कहा कि जैसे-जैसे फैसला आगे बढ़ेगा और लिस्ट जारी की जाएंगी. अग्रवाल ने कहा कि सप्लीमेंट्री लिस्ट कई ऑफिशियल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी, जिसमें CEO और चुनाव आयोग की वेबसाइट के अलावा ECI नेट मोबाइल एप्लिकेशन भी शामिल हैं. लिस्ट जारी होने के मद्देनजर पूरे राज्य में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. बता दें, 294 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी, जबकि 4 मई को वोटों की गिनती होगी.

ऐसे चेक करें अपना नाम

  • सबसे पहले ECI की आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाएं
  • अब ‘Services’ सेक्शन के तहत ‘Download Electoral Roll’ ऑप्शन पर क्लिक करें
  • इसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा
  • इसके बाद पोर्टल पर नीचे दी गई डिटेल्स चुनें:
  • राज्य- पश्चिम बंगाल,
  • संशोधन वर्ष (Year of Revision) – 2026,
  • रोल टाइप- SIR फाइनल रोल 2026,
  • जिला – संबंधित जिले के अनुसार,
  • विधानसभा क्षेत्र- संबंधित क्षेत्र के अनुसार,
  • भाषा- अपनी पसंद के अनुसार
  • इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट करें
  • फिर लिस्ट से अपने पोलिंग स्टेशन का नाम चुनें और वोटर लिस्ट को एक्सेस करने व अपना नाम चेक करने के लिए ‘Download Selected PDFs’ पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें- गैंगस्टर शहजादी भट्टी का ऑपरेटिव गिरफ्तार, SM पर मिली आपत्तिजनक चैट; मिली कई वस्तुएं

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?