Home राज्य हमने टैक्सपेयर्स के पैसे का इस्तेमाल शिक्षा के लिए किया- केजरीवाल

हमने टैक्सपेयर्स के पैसे का इस्तेमाल शिक्षा के लिए किया- केजरीवाल

by Farha Siddiqui 6 February 2024, 3:01 PM IST (Updated 27 October 2025, 11:52 AM IST)
6 February 2024, 3:01 PM IST (Updated 27 October 2025, 11:52 AM IST)
kejriwal on delhi school

06 February 2024  

सीएम ने किया सरकारी स्कूल की बिल्डिंग का उद्घाटन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पश्चिम विहार में एक सरकारी स्कूल की बिल्डिंग का उद्घाटन किया। उन्होने कहा कि हमारी सरकार टैक्सपेयर्स के पैसे का इस्तेमाल शिक्षा को प्रायोरिटी देने के लिए कर रही है। उन्होने कहा कि जब हम सत्ता में आए थे तो हमने शिक्षा के लिए बजट दोगुना कर दिया था, लेकिन दिल्लीवासियों की मदद के बिना इन सभी स्कूलों का निर्माण मुमकिन नहीं था। यह करदाताओं का पैसा है जिसने हमें मुफ्त शिक्षा देने में मदद की है।

नए सरकारी स्कूल में सुविधाएं

सीएम ने पश्चिम विहार में डॉ. बीआर अंबेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस ए6 की नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया। इस सरकारी स्कूल में आस-पास के इलाके के करीब 1,200 छात्रों को शिक्षा मिलेगी। इसमें विशेष सुविधाओं से बना प्ले ग्राउंड, एक्टिविटी रूम, लेबोरेटरीज, एयरकंडीशनर रूम और लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।

छात्रों से सीएम की अपील

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छात्रों से कहा कि जब आप बड़े होकर जिंदगी में कुछ बन जाए तो याद रखें कि देश ने आपकी शिक्षा के लिए भुगतान किया है। उन्होने कहा कि मुझे इस बात का संतोष रहेगा कि हमने गरीब परिवारों के बच्चों की शिक्षा के लिए काम किया है। सीएम ने कहा कि वो गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने का पुण्य कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?