Home Religious अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने किए रामलला के दर्शन

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने किए रामलला के दर्शन

by Rashmi Rani
0 comment
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने किए रामलला के दर्शन, परिवार के सदस्य भी थे मौजूद

12 Feb 2024

परिवार के सदस्य भी थे मौजूद

दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान सोमवार को अयोध्‍या पहुंचे। जहां दोनों नेताओं ने मंदिर में भगवान श्री रामलला के दर्शन किए। केजरीवाल और मान के साथ उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल और भगवंत मान ने अपनी पत्‍नी गुरप्रीत कौर और अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ श्री रामलला के दर्शन किए। दोनों ने राम मंदिर में करीब सवा घंटा बिताया।

दर्शन के बाद अरविंद केजरीवाल ने एक्‍स पर पोस्‍ट में कहा कि माता-पिता और अपनी धर्मपत्नी के साथ आज अयोध्या जी पहुंचकर श्रीराम मंदिर में रामलला जी के दिव्य दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। केजरीवाल ने कहा कि ”इस अवसर पर भगवंत जी और उनका परिवार भी साथ रहा। सबने मिलकर भगवान श्रीराम जी के दर्शन किए। साथ ही देश की तरक्की के साथ समस्त मानवता के कल्याण की प्रार्थना की। प्रभु श्री रामचंद्र जी सबका मंगल करें। जय श्री राम।”

जानकारी के मुताबिक केजरीवाल और मान दोपहर करीब 2 बजे अयोध्या हवाई अड्डे पहुंचे। उसके बाद राम जन्मभूमि की तरफ बढ़ गए। बता दें रविवार को सपा को छोड़कर यूपी के दोनों सदन के करीब 325 विधायक अयोध्या पहुंचे थे। वहां सीएम योगी के साथ सभी ने राम मंदिर में श्री रामलला के दर्शन और पूजन किया। राम मंदिर में सीएम योगी ने भगवान के सामने साष्टांग दंडवत कर पूजा-अर्चना भी की।

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?