Home राज्य मोहन भागवत ने कर दी जनता से ये अपिल

मोहन भागवत ने कर दी जनता से ये अपिल

by Rashmi Rani
0 comment
मोहन भागवत ने कर दी जनता से ये अपिल, अहिंसा और सद्भाव के रास्ते पर चलने का किया आह्वान

12 Feb 2024

अहिंसा और सद्भाव के रास्ते पर चलने का किया आह्वान

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने लोगों से अपील की है। संघ प्रमुख ने एकता, अहिंसा और सद्भाव के रास्ते पर चलने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि अब विश्व अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उम्मीद के साथ भारत की तरफ देख रहा है। सभी हमारे अपने हैं, ये सच है, व्यक्तिवाद छोड़िए। आपको अलग-अलग नहीं रहना। एक दूसरे के साथ सौहार्द से रहें, अहिंसा का पालन करें, धैर्य रखें, चोरी नहीं करें।

उन्होंने कहा कि हमारा समाज सत्य की खोज के लिए अलग-अलग रास्ते चुनता है। रास्ते अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन मंजिल एक ही है। हमारे समाज में कई श्रेणियां हैं,लेकिन इस देश के होने के नाते हम सब एक हैं। एक रहकर ही हमें राष्ट्र का निर्माण करना है। भागवत ने कहा दुनिया में बहुत दुख है। लोग आज देश और विदेश में लड़ रहे हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि उनमें एक साथ रहने की प्रवृत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि इसलिए सत्य के नाम पर अतीत में अनेक बार खून-खराबे हुए और अब भी हो रहे हैं। संघ प्रमुख ने कहा कि जो मजबूत हैं, वो लड़ने के बारे में बात नहीं करते। भागवत ने जैन तीर्थंकर महावीर के 2550वें निर्वाण वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए ये बाते कही है। उन्होंने कहा कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों के लोग अपनी भौतिक जीवनशैली की वजह से परेशान हैं।

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?