Home Latest News & Updates भक्ति का महाकुंभ: टूट रहे रिकॉर्ड, चारधाम में उमड़ा 20 लाख श्रद्धालुओं का सैलाब, सुचारु रूप से जारी है यात्रा

भक्ति का महाकुंभ: टूट रहे रिकॉर्ड, चारधाम में उमड़ा 20 लाख श्रद्धालुओं का सैलाब, सुचारु रूप से जारी है यात्रा

by MayankRai 24 May 2026, 4:38 PM IST
24 May 2026, 4:38 PM IST
भक्ति का महाकुंभ: टूट रहे रिकॉर्ड, चारधाम में उमड़ा 20 लाख श्रद्धालुओं का सैलाब, सुचारु रूप से जारी है यात्रा

Chardham Darshan: चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ रहा है और यह क्रम लगातार आगे भी बढ़ रहा है. चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं, लेकिन व्यवस्थाएं दुरुस्त होने से यात्रा सुचारु रूप से चल रही है. हालांकि यात्रा मार्ग के कुछ स्थानों पर जबरदस्त भीड़ के चलते जाम की स्थिति भी बन जाती है. बावजूद इन सबके श्रद्धालुओं की आस्था बढ़ती ही जा रही है.

शनिवार को बना रिकॉर्ड

जब रविवार की सुबह चारधाम यात्रा के लिए आए श्रद्धालुओं की संख्या का आंकड़ा सामने आया तो पता लगा कि शनिवार को रिकॉर्ड 96 हजार 116 तीर्थयात्रियों ने चारधाम दर्शन किए. रविवार को यह संख्या और अधिक बढ़ने की उम्मीद की जा रही है. कुल दर्शनार्थियों का आंकड़ा 20 लाख 76 हजार को पार कर चुका है जबकि केदारनाथ में 08 लाख 11 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं.

आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर

उच्च हिमालयी क्षेत्र की यात्रा होने से आपदा प्रबंधन को अलर्ट मोड पर रखा गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीर्ष अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मौसम प्रतिकूल होने पर हर एक श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए. फिलहाल तो मैदानी जिलों में जबर्दस्त गर्मी का असर देखने को मिल रहा है लेकिन इसी 28 मई से उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं. मौसम विभाग की माने तो राज्य को लगभग सभी जिलों में बारिश का दौर देखने को मिलेगा. ऐसे में हालात को सामान्य रखने के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस बल को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं.

19 अप्रैल को आरंभ हुई थी चारधाम यात्रा

धामी सरकार के कुशल यात्रा प्रबंधन के चलते चारधाम यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है. यात्रा का विगत 19 अप्रैल को श्रीगणेश हुआ था और शनिवार 23 मई तक यानी 35 दिनों में 20 लाख 76 हजार 553 श्रद्धालु चारधाम दर्शन कर चुके हैं. इनमें केदारनाथ में 8,11,923, बद्रीनाथ में 5,56,437, गंगोत्री में 3,52,162 और यमुनोत्री धाम में 3,56,031 तीर्थयात्री पहुंचे हैं. शनिवार को एक दिन में ही चारों धामों में 96 हजार 116 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. बद्रीनाथ में सर्वाधिक 32,219 तीर्थयात्री पहुंचे. जबकि केदारनाथ में 29,787, यमुनोत्री में 16,213 और गंगोत्री धाम में 17,897 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए.

हेमकुंट साहिब भी पहुंच रहे श्रद्धालु

विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री हेमकुंट साहिब के कपाट भी इसी शनिवार को आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं. पहले दिन 06 हजार 605 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. पंच प्यारों की अगुवाई में सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था शनिवार सुबह रवाना होकर हेमकुंट साहिब पहुंचा. ‘बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के जयकारों से पूरी लोकपाल घाटी गूंज उठी. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा चारधाम यात्रा देश की सबसे बड़ी और प्रमुख यात्राओं में एक है. सरकार हर साल यही प्रयास करती है कि व्यवस्था पहले से बेहतर हो और इस बार भी हम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं का विश्वास प्राप्त करने में अब तक सफल रहे हैं.

मचैल माता यात्रा को लेकर भक्तों में भारी उत्साहः तैयारियां शुरू, ऑनलाइन पंजीकरण और RFID कार्ड हुआ जरूरी

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?