Home धर्म इस दिन खुलने जा रहे हैं केदारनाथ के कपाट

इस दिन खुलने जा रहे हैं केदारनाथ के कपाट

by Pooja Attri 8 March 2024, 2:36 PM IST (Updated 21 July 2025, 1:39 PM IST)
8 March 2024, 2:36 PM IST (Updated 21 July 2025, 1:39 PM IST)
kedarnath

8 March 2024

महाशिवरात्रि पर केदारनाथ कपाट खुलने की हुई घोषणा

आज यानी 8 मार्च को पूरे भारत में महाशिवरात्रि का पावन पर्व बड़े जोर-शोर से मनाया जा रहा है। आज के इस पावन अवसर पर केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में पंचांग गणना से तय की गई है। पंचांग के मुताबिक, बाबा केदार के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 10 मई को खोल दिए जाएंगे।

केदार के कपाट खुलने की डेट डिसाइड होने के साथ ही शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से अपने धाम के लिए प्रस्थान का दिन भी तय हुआ है जो केदार की पंचमुखी भोगमूर्ति के चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान है।

डां. हरीश चंद्र गौड़ जो बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी हैं ने बताया, 8 मार्च महाशिवरात्रि महोत्सव के शुभ अवसर पर ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में सुबह 9 बजे से धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो चुके हैं।

अजेंद्र अजय जो बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हैं की मौजूदगी में केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि केदारनाथ के रावल भीमाशंकर के मार्गदर्शन में घोषित की गई है।

यहां भी पढ़ें – पूजा-पाठ, त्योहारों, आरतियों और धर्म से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ें। धार्मिक विधियाँ की पूरी जानकारी एक जगह

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?