Home ट्रेडिंग जम्मू कश्मीर के इस जिले में एक साथ बने हुए हैं दरगाह और मंदिर, देखी जाती है सांप्रदायिक सद्भाव की शानदार मिसाल

जम्मू कश्मीर के इस जिले में एक साथ बने हुए हैं दरगाह और मंदिर, देखी जाती है सांप्रदायिक सद्भाव की शानदार मिसाल

by Pooja Attri 10 July 2024, 12:43 PM IST (Updated 22 August 2025, 11:19 AM IST)
10 July 2024, 12:43 PM IST (Updated 22 August 2025, 11:19 AM IST)
jammu

Jammu and Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के एक जिले में सूफी संत की दरगाह और मंदिर साथ-साथ बने हुए हैं. यह सांप्रदायिक सद्भाव की शानदार मिसाल है.

10 July, 2024

Jammu and Kashmir News: सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल कायम करते हुए, जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में राजदान दर्रे पर सूफी संत की दरगाह और मंदिर साथ-साथ बने हुए हैं. लोगों के मुताबिक यहां मौजूद दरगाह पीर बाबा नामक संत की है, जो यहां 1911 में आए थे. वहीं, दरगाह के बराबर में ही बने मंदिर को आजादी के बाद बनवाया गया था.

एक ही छत के नीचे मंदिर और मस्जिद

जम्मू कश्मीर के एक निवासी ने बताया कि एक ही छत के नीचे मंदिर और मस्जिद है. वहीं, कश्मीर वैली की बात की जाए तो वहां खूब भाईचारा दिखता है. निवासी ने यह भी बताया कि हमारे यहां कश्मीरी मुस्लिम हैं, कश्मीरी पंडित हैं, जो सदियों से एक साथ रह रहे हैं. यह एक जिंदा मिसाल है.

10 हजार फीट की ऊंचाई पर दरगाह

यहां के एक और निवासी का कहना है कि अगर हम इस जगह की हिस्ट्री की बात करें, तो बताया जाता है कि पीर बाबा पाकिस्तान से आए थे और यहां उन्होंने इबादत की थी. हर साल यहां कई लोग आते हैं. यह दरगाह 10 हजार फीट की ऊंचाई पर है. जो भी मुस्लिम और नॉन-मुस्लिम कश्मीर आते हैं वह इस दरगाह पर जाकर इबादत करते हैं. उनकी जो मुरादें हैं वो यकीनन यहां से पूरी होती हैं.

यहां आपको बता दें कि समुद्र तल से 10 हजार फीट की ऊंचाई पर मौजूद इस दरगाह और मंदिर की देखभाल भारतीय सेना करती है. सभी धर्मों के लोग यहां आकर सिर झुकाते हैं.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?