Home धर्म Holi 2024: किस दिन मनाई जाएगी होली? जानिए होलिका दहन पूजन की विधि

Holi 2024: किस दिन मनाई जाएगी होली? जानिए होलिका दहन पूजन की विधि

by Pooja Attri 11 March 2024, 2:30 PM IST (Updated 21 July 2025, 1:46 PM IST)
11 March 2024, 2:30 PM IST (Updated 21 July 2025, 1:46 PM IST)
Holi 2024: किस दिन मनाई जाएगी होली? जानिए होलिका दहन पूजन की विधि

होली का पर्व आपसी प्रेम, सद्भावना और भाई चारे का प्रतिनिधित्व करता है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हैं। आइए जानते हैं होली की तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त.

11 March 2024

Holi 2024 Date: होली हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है, जिसका उत्साह पूरे भारत में खूब देखने को मिलता है। ये धार्मिक, पारंपरिक और एक सांस्कृतिक पर्व है। हर साल फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है। फिर अगले दिन रंगों से भरी होली खेली जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। होली का पर्व आपसी प्रेम, सद्भावना और भाई चारे का प्रतिनिधित्व करता है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हैं। आइए जानते हैं होली की तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त.

कब है पूर्णिमा तिथि

होलिका दहन के अगले दिन रंगों भरी होली मनाई जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 24 मार्च सुबह 9:54 बजे से शुरू होगी, जो अगले दिन यानी 25 मार्च को दोपहर 12:29 बजे समाप्त होगी।

होलिका दहन

होलिका दहन 24 मार्च को है, जिसका शुभ मुहूर्त रात 11:13 बजे से लेकर 12:27 बजे तक रहेगा। इस हिसाब से होलिका दहन का समय कुल मिलाकर 1 घंटे और 14 मिनट तक रहेगा।

रंगोंभरी होली

होलिका दहन के अगले दिन यानी 25 मार्च को रंगों भरी होली मनाई जाएगी. इस दिन देशभर में रंगों का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा।

पूजा विधि

  1. होलिका दहन के पूजन करने से पहले स्नानादि करें।
  2. फिर पूजा वाले स्थान पर पूर्व या उत्तर दिशा में मुंह करके बैठ जाएं।
  3. अब गाय के गोबर से प्रहलाद और होलिका की प्रतिमा बनाएं।
  4. पूजा की सामग्री में फूल, फल, माला, रोली, गुड़, कच्चा सूत, साबुत हल्दी, बताशे, मूंग, नारियल, गुलाल, एक लोटा पानी और 5-7 तरह के अनाज लें।
  5. फिर इस सामग्री की मदद से पूरे विधि-विधान से पूजन करें और फल और मिठाइयों का भोग लगाएं।
  6. नरसिंह भगवान का भी विधि-विधान से पूजन करें।
  7. पूजा के क्रम में होलिका दहन की 7 बार परिक्रमा करें।

यहां भी पढ़ें – पूजा-पाठ, त्योहारों, आरतियों और धर्म से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ें। धार्मिक विधियाँ की पूरी जानकारी एक जगह

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?