Home मनोरंजन Zee Cine Awards 2024 में शाहरुख खान का जलवा, मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

Zee Cine Awards 2024 में शाहरुख खान का जलवा, मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

by Preeti Pal
0 comment
srk

Zee Cine Awards 2024: मुंबई में कल रात ज़ी सिने अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। रेड कार्पेट पर स्टार्स ने ग्लैमर का तड़का लगाया और कई अवॉर्ड्स जीते। देखें विनर लिस्ट

11 March 2024

Zee Cine Awards Winners List: इस साल भी जी सिने अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। रविवार को मुंबई में हुए इस अवॉर्ड में बी-टाउन स्टार्स ने रेड कारपेट पर जलवा दिखाया। इनमें शाहरुख खान से लेकर कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर से लेकर कृति सेनन तक का नाम शामिल है। हर साल की तरह इस बार भी स्टार्स को उनके शानदार काम के लिए अवॉर्ड से नवाज़ा गया।

किंग खान का जलवा

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने अपनी प्रेजेंस से 22वें जी सिने अवॉर्ड्स में चार चांद लगा दिए। शाहरुख की फिल्म ‘जवान'(Jawaan) और ‘पठान’ (Pathan) को कई अवॉर्ड्स दिए गए। ‘जवान’ की झोली में बेस्ट फिल्म, बेस्ट कहानी और बेस्ट गाने का अवॉर्ड आया। शाहरुख खान ने इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर (Best Actor Award) का अवॉर्ड अपने नाम किया।

ज़ी सिने अवॉर्ड्स विनर लिस्ट

  • बेस्ट एक्टर- शाह रुख खान (जवान)
  • बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक – अनिरुद्ध (जवान)
  • बेस्ट वीएफएक्स -रेड चिलीज एंटरटेनमेंट (जवान)
  • बेस्ट डायलॉग – सुमित अरोड़ा (जवान)
  • बेस्ट प्ले बैक सिंगर मेल – अरिजीत सिंह (पठान- झूमे जो पठान)
  • बेस्ट प्ले बैक सिंगर फीमेल- शिल्पा राव (पठान- बेशरम रंग)
  • बेस्ट स्टोरी – एटली (जवान)
  • बेस्ट लिरिक्स – कुमार (पठान-चलिया)
  • परफ़ॉर्मर ऑफ द इयर मेल- कार्तिक आर्यन (सत्यप्रेम की कथा)
  • बेस्ट कोरियोग्राफी – बॉस्को मार्टिस (पठान- झूमे जो पठान)
  • बेस्ट कस्टूमए डिज़ाइन- मनीष मल्होत्रा (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)

कुल मिलाकर ज़ी सिने अवॉर्ड्स में शाहरुख खान की फिल्मों का ही डंका बजा। उनकी फिल्में जवान और पठान दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं।

लाइव अपडेट्स के लिए जुड़ें रहिए: ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरें, Best Hindi News Channelहर पल आपके साथ

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?