Home Religious स्मृति ईरानी अमेठी में 2 लाख से ज्यादा लोगों को करांएगी ‘प्रभु राम’ के दर्शन

स्मृति ईरानी अमेठी में 2 लाख से ज्यादा लोगों को करांएगी ‘प्रभु राम’ के दर्शन

by Farha Siddiqui
0 comment
smriti irani

27 january 2024

2 लाख लोग करेंगे रामलला के दर्शन

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लोगों को प्रभु श्रीराम के दर्शन करवाने का ऐलान किया है। उन्होनें कहा कि वो अपने संसदीय क्षेत्र के 2 लाख लोगों को अयोध्या में राम लला के दर्शन कराएंगी। केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने इस बारे में जानकारी दी है।

गुप्ता ने कहा, स्मृति ईरानी के निर्देश पर फरवरी के पहले हफ्ते में संसदीय क्षेत्र के 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम की श्रवण यात्रा पर भेजकर भगवान राम के दर्शन करवाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि पहले 40 हजार लोगों को श्रवण यात्रा में भेजने की योजना थी, लेकिन लोगों की मांग को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को भेजने का फैसला लिया गया। भारी संख्या में लोग राम लला के दर्शन कर सकेंगे। इतना ही नहीं विजय गुप्ता ने ये भी बताया कि जरूरत पड़ने पर 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं को भी अयोध्या भेजा जा सकता हैं। इस यात्रा के लिए जमकर तैयारियां भी चल रही हैं। उन्होनें ने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा का प्रसाद लाखों घरों तक पहुंचाया जा रहा है।

पहले दिन भारी संख्या में पहुंचे लोग

आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर लगभग 3.25 लाख श्रद्धालुओं ने राम मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन किए। प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन यानी 23 जनवरी को मंदिर के दरवाजे आम जनता के लिए खोल दिए गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले दिन करीब 5 लाख श्रद्धालुओं ने अयोध्या में राम लला के दर्शन किए थे।

यहां भी पढ़ें – पूजा-पाठ, त्योहारों, आरतियों और धर्म से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ें। धार्मिक विधियाँ की पूरी जानकारी एक जगह

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?