Home धर्म महाशिवरात्रि पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश

महाशिवरात्रि पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश

इन शुभकामना संदेशों से प्रियजनों का दिन बनाएं खास

by Pooja Attri 7 March 2024, 4:49 PM IST (Updated 21 July 2025, 12:08 PM IST)
7 March 2024, 4:49 PM IST (Updated 21 July 2025, 12:08 PM IST)
Mahashivratri greetings

7 March 2024

कल यानी 8 मार्च, शुक्रवार को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। इस दिन भगवान भोलेनाथ का पूजन और व्रत करने से व्यक्ति के सारे कार्य पूर्ण होते हैं। शिवरात्रि पूजन के दौरान भगवान शंकर को भांग, बेलपत्र, अक्षत, चंदन, धतूरा, भस्म, फल और फूल चढ़ाए जाते हैं। साथ ही गाय के दूध और गंगाजल से अभिषेक करने का भी महत्व है। धार्मिक मान्यतानुसार, इस दिन देवाधिदेव महादेव और आदिशक्ति मां पार्वती विवाह के बंधन में बंधे थे। अगर आप महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर प्रियजनों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो, आज हम आपके लिए बेस्ट महाशिवरात्रि शुभकामनाएं संदेश लेकर आए हैं। इन संदेशों को पढ़कर प्रियजनों का जीवन खुशियों से भर जाएगा। जानते हैं महाशिवरात्रि शुभकामना संदेश…

आप पर बनी रहे शिव की छाया,
पलट दे जो आपकी किस्मत की काया,
मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में,
जो कभी किसी ने भी न पाया.
हर हर महादेव, हर हर महादेव।

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
महाशिवरात्रि की बहुत-बहुत बधाई।

नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय, भस्माङ्गरागाय महेश्वराय।
नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय, तस्मै नकाराय नमः शिवाय।।
महाशिवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं।

शिव में ही आस्था, महादेव में ही विश्वास,
आदिशिव ही शक्ति, भोलेनाथ में ही सारा संसार,
महाकाल से ही होती है, मेरे अच्छे दिन की शुरुआत,
जय शिव शंभू, जय जय महादेव।
महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई।

महाशिवरात्रि पर भोले बाबा आएं आपके घर,
जीवन को खुशियों से दें भर, न हो जीवन में कोई दुख,
घर-परिवार में बना रहे आनंद और सुख.
महाशिवरात्रि की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

Follow Us On: Facebook | X | LinkedIn | YouTube Instagram

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?