Home Top News Apple ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल iPhone Duo, इस दिन से शुरू होगी बुकिंग, जानें कीमत

Apple ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल iPhone Duo, इस दिन से शुरू होगी बुकिंग, जानें कीमत

by Neha Singh 10 September 2026, 9:22 AM IST (Updated 10 September 2026, 9:32 AM IST)
10 September 2026, 9:22 AM IST (Updated 10 September 2026, 9:32 AM IST)
iPhone Duo

iPhone Duo: Apple लवर्स का इंतजार अब खत्म हो गया है. US की स्मार्ट डिवाइस कंपनी Apple ने बुधवार को अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo लॉन्च किया. यह कंपनी का सबसे महंगा मोबाइल फोन है. एप्पल का कहना है कि इसका हिंज किसी भी दूसरे फोल्डेबल हैंडसेट से अलग है, जिसमें कस्टम वेरिएबल टॉर्क प्रोफाइल, कार्बन सपोर्ट प्लेट और मैग्नेट का कॉम्बिनेशन है. इसके अलावा, कंपनी ने iPhone 18 Pro और 18 Pro Max के साथ-साथ नई Watch Series 12, Watch Ultra 4 और AirPods 5 भी लॉन्च किए.

इस दिन खरीद पाएंगे लोग

iPhone Duo भारत में 23 अक्टूबर से लगभग Rs 3 लाख की शुरुआती कीमत पर मिलेगा. कंपनी के बयान के मुताबिक, iPhone Duo स्टार व्हाइट और नाइट स्काई कलर में उपलब्ध है और इसकी शुरुआती कीमत Rs 2,99,900 है, जिसमें 256GB, 512GB, 1TB, और 2TB स्टोरेज कैपेसिटी है. बयान में कहा गया, “ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, कनाडा, चीन, कोलंबिया, फ्रांस, जर्मनी, भारत समेत 70 से ज़्यादा देशों और इलाकों के कस्टमर…शुक्रवार, 16 अक्टूबर को सुबह 5 बजे PT से iPhone Duo का प्री-ऑर्डर कर सकेंगे और यह शुक्रवार, 23 अक्टूबर से मिलना शुरू हो जाएगा.”

iPhone Duo

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की कीमत

बयान के मुताबिक, अल्ट्रा प्रीमियम iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max का नया एडिशन भारत में 18 सितंबर से मिलेगा. इनकी शुरुआती कीमत क्रमशः Rs 1,64,900 और Rs 1,79,900 होगी. Phone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max चार रंगों में उपलब्ध हैं- ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर और बिल्कुल नया बरगंडी. कंपनी ने एक बयान में कहा, “iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max 256GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज कैपेसिटी में उपलब्ध होंगे.

iPhone 18 सीरीज़ की प्री-बुकिंग 12 सितंबर से भारत समेत 65 देशों में शुरू होगी. बयान में कहा गया, “ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, कनाडा, चीन, कोलंबिया, फ़्रांस, जर्मनी, भारत समेत 65 से ज़्यादा देशों और इलाकों के कस्टमर इस शनिवार, 12 सितंबर को सुबह 5 बजे PT से iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max का प्री-ऑर्डर कर पाएंगे और यह शुक्रवार 18 सितंबर से यह मिलना शुरू हो जाएगा.”

भारत में Apple का शानदार प्रदर्शन

Apple भारत में रिकॉर्ड प्रदर्शन कर रहा है. FY26 में iPhone के रिकॉर्ड शिपमेंट की वजह से भारत में Apple का रेवेन्यू USD 10 बिलियन से ज्यादा होने का अनुमान है. भारतीय रुपये के हिसाब से, यह लगभग 1 लाख करोड़ रुपये के रेवेन्यू के रिकॉर्ड के करीब था. काउंटरपॉइंट रिसर्च के मुताबिक, FY26 में Apple के iPhone शिपमेंट बढ़कर 14 मिलियन यूनिट हो गए, जो साल-दर-साल 24 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी है. भारत में Apple के रेवेन्यू का ज़्यादातर हिस्सा iPhone का है.

iPhone 17 Series का दिखा हर ओर क्रेज, एप्पल स्टोर के बाहर दिखी लंबी कतारें; जान लें कीमत

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?