IND vs AFG: भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में क्लीन स्विप कर दिया. इसी बीच अफगानिस्तान को सीरीज गंवाने के अलावा एक और झटका लगा. अफगान टीम के कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी को ICC ने आधिकारिक तौर पर फटकार लगाई. आईसीसी ने शनिवार को अपने एक बयान में बताया कि शाहीदी ने अंतरराष्ट्रीय बोर्ड के कोड ऑफ कंडक्ट के अनुच्छेद 2.10.10 का उल्लंघन किया. कप्तान शाहिदी को पिच को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश को लेकर यह फटकार मिली है. इसके अलावा शाहिदी के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट प्वाइंट पर जोड़ दिया गया. बता दें कि पिछले 2 साल में उन पर यह पहला एक्शन है.
कई बार दी गई थी चेतावनी
मैच के दौरान पिच के बीच में दौड़ने को लेकर शाहिदी को बार चेतावनी दी गई थी. इसके बाद इस गलती को जब उनकी तरफ दोहराया गया तो अफगान की पारी के 31वें ओवर में उन्हें आधिकारिक रूप से चेताया गया. हालांकि, इसके बाद भी 40वें ओवर में भी उन्होंने पिच के बीच दौड़ लगाने का काम किया और इसके कारण ही मैच अधिकारियों ने उनके ऊपर पांच रन की पेनाल्टी तक भी लगा दी.
यशस्वी बाहर, अक्षर-बुमराह का हुआ कमबैक; इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान
शतकीय पारी भी नहीं बचा सकी मैच
अगर मैच की बात करें तो अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.2 ओवर में बोर्ड पर 218 रन लगा दिए. इस दौरान कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 102 रन ठोक दिए और इसके साथ ही उन्होंने अपने वनडे करियर में पहला शतक जड़ दिया. इसी बीच भारतीय टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने 9 ओवर में 23 रन देकर पांच विकेट चटकाने का काम किया. यह उनके करियर का पहला पांच विकेट हॉल था.
जायसवाल ने कर दिया मैच में कमाल
219 रनों के लक्ष्य का पीछे करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने शानदार शुरुआत दी. दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी हुई. रोहित शर्मा ने इस मैच में 79 रन बनाए, जबकि जायसवाल ने 86 गेंदों में नाबाद 110 रनों की तूफानी पारी खेली. जायसवाल ने इस पारी में 14 चौके और 3 छक्के जड़ने का भी काम किया. भारत ने इस लक्ष्य को 9 विकेट रहते हासिल कर लिया.
कौन हैं वह चार भारतीय मूल के खिलाड़ी, जिनकी चर्चा फीफा वर्ल्ड कप 2026 में हो रही; जानें क्या है खास
