Team India : इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज का भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के स्क्वाड का रविवार को ऐलान कर दिया. इस बार टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई है. साथ ही श्रेयस अय्यर को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है. इसके अलावा खास बात यह रही कि विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है. वहीं, अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल को टीम से बाहर बैठाया गया है. बता दें कि 14 जुलाई से भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी.
कोहली पर टिकी थी सबकी निगाह
इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली इस सीरीज में क्रिकेट फैंस की निगाह विराट कोहली पर टिकी थी. उन्हें टीम में शामिल किया जाएगा या नहीं. वहीं, बीसीसीआई ने उन्हें स्क्वाड में तो जगह दे दी है. लेकिन अभी मैदान पर खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा. रिपोर्ट के मुताबिक, विराट कोहली को 22 जून को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में जाकर अपना फिटनेस टेस्ट देना होगा. आईपीएल 2026 के फाइनल में उनको हैमस्ट्रिंग में दिक्कत हो गई थी. इसके कारण उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ भी टीम में जगह नहीं मिल पाई थी.
🚨 News 🚨
— BCCI (@BCCI) June 21, 2026
India’s ODI squad for the England tour announced.
𝗡𝗢𝗧𝗘: Varun Chakaravarthy has been ruled out of the Ireland T20I Series as he continues his rehab at the BCCI COE.
More Details ▶️ https://t.co/wOdXTQqJto #TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/t0GypgM4kp
वहीं, दूसरी तरफ तीन सालों के बाद एकदिवसीय टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी होने वाली है. विश्व कप 2023 के फाइनल के बाद उन्होंने कोई भी वनडे मुकाबला नहीं खेला था. अब उनकी तीन सालों के बाद एक बार फिर वापसी हो रही है और फैंस को उन पर काफी उम्मीद है कि वह इंग्लिश टीम को मैदान पर पस्त कर देंगे.
क्रिकेट फैंस भी हुए BCCI के फैसले से हैरान
भारतीय टीम के ओपनर यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे. हालांकि, यशस्वी ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार क्रिकेट खेला और एक शतकीय पारी भी खेली. इसके बाद भी उन्हें टीम में नहीं जगह मिली. अब बीसीसीआई के इस फैसले से क्रिकेट फैंस काफी हैरान हैं.
इस तारीख को होंगे मैच
- पहला वनडे (14 जुलाई 2026) – एजबेस्टन, बर्मिंघम
- दूसरा वनडे (16 जुलाई 2026) – सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ
- तीसरा वनडे (19 जुलाई 2026) – लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन
ऐसा भारतीय टीम का स्क्वाड
शुभमन गिल (C), रोहित शर्मा , विराट कोहली, केएल राहुल (WK), श्रेयस अय्यर (VC), ईशान किशन (WK), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़.
विश्व कप 2027 की तैयारियों में जुटा BCCI, रोडमैप पर हो रही है चर्चा; जानें क्या बोले देवजीत सैकिया?
