Home Latest News & Updates कौन अंगकृष रघुवंशी? जिन्होंने एक ही सीजन में ठोके पांच अर्धशतक; 21 साल की उम्र में बनाया रिकॉर्ड

कौन अंगकृष रघुवंशी? जिन्होंने एक ही सीजन में ठोके पांच अर्धशतक; 21 साल की उम्र में बनाया रिकॉर्ड

by Sachin Kumar
0 comment
Angkrish Raghuvanshi smashed five half-centuries 1 season

KKR vs GT: केकेआर के विकेटकीपर इन दिनों काफी चर्चाओं में है और उन्होंने 21 साल की उम्र में नया रिकॉर्ड बना दिया है. वह एक सीजन में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.

KKR vs GT: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी (Angkrish Raghuvanshi) इस समय काफी चर्चाओं में बने हुए हैं. महज 21 साल की उम्र में अंगकृष आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ महज 33 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और अपने करियर का 7वां शतक ठोका.

इन खिलाड़ियों के करीब पहुंचे रघुवंशी

आईपीएल एक सीजन में 21 साल की उम्र में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में ऋषभ पंत (साल 2018) और यशस्वी जायसवाल (साल 2023) टॉप पर मौजूद है. इन दोनों खिलाड़ियों ने 6-6 बार यह कारनामा करके दिखाया है. वहीं, देवदत्त पड्डिकल ने साल 2022 में पांच बार ऐसा किया है. वहीं, अगर अंगकृष अभी एक बार और अर्धशतक मार देते हैं तो वह इस सूची में पंत और जायसवाल के करीब पहुंच जाएंगे.

पांच अर्धशतक का ऐसा रहा रिकॉर्ड

इस सीजन में अंगकृष रघुवंशी ने अपने पहले ही मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 51 रन की पारी खेली थी. इसके बाद उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अभी अर्धशतक ठोकने का काम किया. इसके बाद 3 मई को भी रघुवंशी ने हैदराबाद के खिलाफ 59 रनों की पारी खेली. इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ भी आक्रामक पारी खेली और उन्होंने 71 रन बनाए. बता दें कि केकेआर के लिए सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वालों की सूची में गौतम गंभीर सबसे ऊपर हैं, जिन्होंने आईपीएल के एक सीजन में 6 अर्धशतक लगाए हैं.

ऐसा है कोलकाता के प्लेयर का इतिहास

  • गौतम गंभीर (2012) – 6 अर्धशतक
  • रॉबिन उथप्पा (2014)- 5 अर्धशतक
  • गौतम गंभीर (2016)- 5 अर्धशतक
  • रॉबिन उथप्पा (2017)- 5 अर्धशतक
  • अंगकृष रघुवंशी (2026)- 5 अर्धशतक

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की फातिमा ने मारी सबसे तेज ‘फिफ्टी’, विश्व रिकॉर्ड बनाने के साथ निदा डार को भी छोड़ा पीछे

जानें कैसा रहा मैच का हाल

गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया 60वां मुकाबला काफी रोमांच भरा रहा. इस दौरान KKR ने पहली पारी खेलते हुए 20 ओवरों 2 विकेट के नुकसान पर 247 रन बोर्ड पर लगा दिए. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने फिन एलन के साथ मिलकर 4.3 ओवरों में 44 रनों की साझेदारी की. साथ ही रहाणे 14 रन बनाकर पवेलियन की तरफ लौट गए. इसके बाद एलन ने अंगकृष के साथ दूसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 95 रन जोड़े. फिन एलन ने 35 गेंदों में 10 छक्कों और 4 चौकों के साथ 93 रन की पारी खेलकर आउट हुए. फिर यहां से कैमरन ग्रीन के साथ अंगकृष ने तीसरे विकेट के लिए 2 गेंदों में 108 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 247 रन पर पहुंचा दिया. इस दौरान रघुवंशी ने 44 गेंदों में 7 छक्कों और 4 चौकों के साथ 82 रनों की नाबाद पारी खेली. वहीं, विपक्षी खेमे से मोहम्मद सिराज और साई किशोर को एक-एक सफलता मिली.

यह भी पढ़ें- IPL के प्लेऑफ में कौन सी टीम बनाएगी जगह? RCB-GT ने की दावेदारी पक्की! दिलचस्प हुई इन टीमों के बीच लड़ाई

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?