Home Latest News & Updates पाकिस्तान की फातिमा ने मारी सबसे तेज ‘फिफ्टी’, विश्व रिकॉर्ड बनाने के साथ निदा डार को भी छोड़ा पीछे

पाकिस्तान की फातिमा ने मारी सबसे तेज ‘फिफ्टी’, विश्व रिकॉर्ड बनाने के साथ निदा डार को भी छोड़ा पीछे

by Sachin Kumar
0 comment
Pakistan Fatima Hits Fastest Fifty

Pakistan News : क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में पाकिस्तानी क्रिकेटर फातिमा सना ने विश्व रिकॉर्ड बना दिया है. उन्होंने अपना 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा करके फैंस को चौंका दिया. साथ ही सना ने अपनी सबसे तेज पारी में 10 चौके और 2 छक्के लगाए.

Pakistan News : पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना ने विश्व रिकॉर्ड बना दिया है. वह महिला टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज पचास ठोकने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. इस समय जिम्बाब्वे पाकिस्तान दौरे पर है और दोनों टीमों के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला गया. इस मैच में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी फातिमा ने तूफानी अंदाज में 19 गेंदों में 62 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 10 चौके और दो छक्के भी लगाए. इस दौरान फातिमा का स्ट्राइक रेट 326 रहा था और 18 गेंदों में अर्धशतक लगाकर उन्होंने निदा डार को भी पीछे छोड़ दिया है.

मैदान पर फातिमा ने बरपाया कहर

17वें ओवर में बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर फातिमा ने चौके-छक्कों की बारिश कर दी. उन्होंने मिचेल मावुंगा की गेंद पर चौका लगातार अपना खाता खोला और इसके बाद सना ने 19वें ओवर में जबरदस्ती पारी खेलते हुए 24 रन बंटोरने का काम किया. इस तूफानी पारी के बदौलत पाकिस्तान ने 20 ओवर चार विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 223 रन लगा दिए. यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. इससे पहले सीरीज के पहले टी-20 में पाकिस्तान ने 237 रन बनाए थे. सना के अलावा पाकिस्तान की तरफ से सायरना जबीन ने 32 गेंदों में 50 रनों की नाबाद पारी खेली और इसके बाद आयशा ने 45 रनों की शानदारी बल्लेबाजी की.

निदा डार को भी छोड़ा पीछे

फातिमा सना से पहले महिला टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक निदा डार ने मारा था. उन्होंने साल 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंद में यह उपलब्धि हासिल की थी. बता दें कि इस साल फातिमा शानदार फॉर्म में रही हैं और उनके बल्ले से काफी रन आए हैं. साथ ही वह पाकिस्तान की तरफ से टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स की सूची में टॉप पर हैं. सना का पांच पारियों में स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 229 रन बना चुकी है. वहीं, पाकिस्तान की तरफ से मिले 224 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की पूरी टीम 90 रनों पर ही ऑलआउट हो गई और मेजबान टीम ने इस मैच को 133 रनों से अपने नाम कर लिया.

यह भी पढ़ें- ‘सिग्नेचर सेलिब्रेशन मोटिवेशन बढ़ाता…’ CSK के खिलाफ LSG की जीत पर बोले गेंदबाज आकाश सिंह

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?